विदिशा

जल संरक्षण के साथ पौधे भी लगाए, बड़ी संख्या में शामिल रहे श्रमदानी

जल संरक्षण के साथ पौधे भी लगाए, बड़ी संख्या में शामिल रहे श्रमदानी
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 10:33 AM IST
save water, amritam jalam, save tree, patrika news, patrika bhopal, vidisha patrika,
जल संरक्षण के साथ पौधे भी लगाए, बड़ी संख्या में शामिल रहे श्रमदानी

विदिशा। जल संरक्षण के लिए चल रहे पत्रिका के अभियान में मंगलवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल रहे। इस दौरान दशा कर्म घाट पर सफाई कार्य कर स्मृति उद्यान में पौधरोपण भी किया।
सुबह प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम एचपी वर्मा, एसडीएम रविशंकर राय चरणतीर्थ घाट पहुंच गए थे और श्रमदानियों के आने का सिलसिला जारी रहा। शासकीय, अशासकीय शिक्षण संस्था के शिक्षक, वात्सल्य स्कूल के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके साथ बेतवा उत्थान समिति एवं मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों के साथ ही नियमित श्रमदानियों की खासी संख्या रही।

श्रमदान से बदली सूरत
लगातार चल रहे इस श्रमदान से यहां घाट पर मिट्टी व कचरे से भरी प्राचीन धर्मशाला की सूरत बदल गई है। इसकी सीढिय़ों व फर्श से बड़ी मात्रा में मिट्टी कचरा निकाला जा चुका है। इस मिट्टी व कचरे को घाट किनारे स्थित छोटे-बड़े गड्ढों को भरा गया। पुराने तराने, देशभक्ति गीत व भजनों के बीच उत्साह से श्रमदानी करीब दो घंटे तक श्रमदान करते रहे।

स्मृति उद्यान में किया पौधरोपण
श्रमदान के बाद यहां सभी श्रमदानियों ने एसडीएम राय की शादी की सालगिरह मनाई और स्मृति उद्यान में आम, बील आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। यहां श्रमदानियों के बीच केक काटा गया और सभी ने उन्हें बधाई दी। जल संरक्षण सवंर्धन एवं स्वच्छता के कार्य में उनकी लगन और इस तरह के कार्य में उनके सहयोग को श्रमदानियों द्वारा सराहा गया।

यह रहे शामिल
श्रमदान में वात्सल्य स्कूल के अविनाश सनेहा, प्रियंका श्रीवास्तव, कृपाल दांगी, अनुभव शर्मा, कैलाश रैकवार, निधि माहेश्वरी, अंशिता गोहिल, अभिनवसिंह राजपूत, सुरभी, दीपक दांगी, स्वाति शर्मा, मोहन राजपूत, रोहण नामदेव, राज प्रजापति, पूजा कुरील, अर्चना पाल, सुरेंद्र शर्मा, पायल नामदेव, समकेत जैन, शिखा शर्मा, अनामिका व्यास आदि श्रमदान में शामिल रहे। मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे सहित हितेंद्र रघुवंशी, राकेश जैन, विनय जैन, सोहेल खान, राकेश वैध, विजय श्रीवास्तव, परवेज खान, नीलू नरवरिया, इस्माइल खान आदि बड़ी संख्या में श्रमदानी शामिल रहे।

Published on: