विदिशा

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर फिर हुआ दिल देहला देने वाला हादसा

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर फिर हुआ दिल देहला देने वाला हादसा
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 2:36 PM IST
road accident, road safty, vidisha, vidisha news, patrika mp, patrika news

विदिशा। रास्ते पर सफर करना, अपनी जान से खेलने जैसा है। आप भले ही बहुत आराम से और रूल्स को फॉलो करते हुए गाड़ी चला रहें हों। पर, सामने और पीछे से आ रही गाड़ी का कोई ठिकाना नहीं होता।
ऐसा ही एक हादसा विदिशा के करारिया थानांतर्गत ग्राम खमतला के पास हुआ। इस सड़क हादसे में पिता व पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा इतना भंयकर था कि इस हादसे को देखकर आस पास के लोगों की सांसे रूक गई। इस हादसे को देखकर लंबे समय तक लोगों के मुंह से कोई शब्द नहीं निकला।

ऐसे हुआ हादसा
दरअसल, 60 वर्षीय कन्हैयालाल शर्मा अपने 30 साल के पुत्र के साथ खामखेड़ा से अपने विदिशा जा रहे थे। रात के करीब आठ बजे थे। ग्राम खमतला में सामने से आते एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों का कहना था कि दुर्घटना वाहन के अनबैंलेस हो जाने की वजह से हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने मौके पर घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों पिता पुत्र को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पर, वे अपनी सांसों के लिए लंबे समय तक नहीं लड़ सकें। डॉक्टर ने दोनों पिता पुत्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को पीएम रिपोर्ट के लिए भेजा। रिपोर्ट के बाद ही पुलिस द्वारा इस मसले पर कार्यवाही की जा सकेगी।

अस्पताल में परिजनों का लगा ताता
मौत की खबर सुनते ही पिता और पुत्र के संबंधित सभी लोगों का अस्पताल में ताता लग गया। बहुत अधिक संख्या में अस्पताल में भीड़ एकट्ठा हो गई। अपने परिवार के सदस्यों को मृत देखकर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहां मौजूद महिलाएं खुद को संभाल न सकी और विलाप करन लगी। परिजनों का विरोध देखकर पुलिस को पुलिस बल तैनात करना पड़ा। ताकि परिजनों की भीड़ को कम किया जा सकें।

Published on: