विदिशा

‘आरोपी का एनकाउंटर करो, घर पर बुलडोजर चलाओ’… विधायक की मौजूदगी में विदिशा की सड़क पर उतरे लोग

Public Protest : दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर ईदगाह चौराहे पर शहरवासियों ने दो घंटे प्रदर्शन किया। विदिशा विधायक मुकेश टंडन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 2:06 PM IST
Public Protest
सड़क पर प्रदर्शन करते लोग (फोटो सोर्स: Patrika)

Vidisha News : 6वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में जनता का आक्रोश बढ़ गया है। सोमवार को हिंदू समाज के लोगों ने ईदगाह चौराहे पर प्रदर्शन कर आरोपी का एनकाउंटर करने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन में विदिशा विधायक मुकेश टंडन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया है। इस दौरान विधायक मुकेश टंडन ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि, आरोपी ने अपने मकान का टैक्स ही जमा नहीं किया है। यही नहीं, साथ ही उसके द्वारा अवैध निर्माण भी किया गया है। ऐसे में उसके घर पर बुलडोजर की जाना बेहद जरूरी है।

SDM ने दिया आश्वासन

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। इस पर विदिशा एसडीएम मनीष जैन ने आश्वासन दिया कि, जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मैं जमीन पर बैठकर लोगों की मांग सुनी। उनके आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। दोपहर तक चले इस धरना प्रदर्शन को इस शर्त पर स्थगित किया गया कि, जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस हिरासत में आरोपी

गौरतलब है कि, कोतवाली थाना इलाके में छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हिंदू उत्सव समिति समेत विभिन्न संगठनों के लोग थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी चांद उर्फ चंदू खां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर शहर में लगातार आक्रोश बना हुआ है। लोगों के आक्रोश के देखते हुए शहर में कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।

Updated on:
16 Nov 2026, 2:06 PM IST
Published on: