MP News: मध्यप्रदेश के विदिशा से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। एक परिवार ने अपने जन्म लिए बच्चे का नाम एक शहर पर रखा दिया है।
MP News: मध्यप्रदेश के विदिशा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां निजामुद्दीन से जांजगीर-चांपा जा रहे एक परिवार के साथ मौजूद प्रेग्नेंट महिला को चलती ट्रेन में प्रसव हुआ। विदिशा रेलवे स्टेशन को एक घंटे पहले ही एंबुलेंस के लिए सूचना दे दी गई थी लेकिन जानकारी देने के बावजूद भी एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद आरपीएफ की मदद से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोंडवाना एक्सप्रेस से राजकुमार चौहान अपनी गर्भवती पत्नी सुमन बाई और दो बच्चियों के साथ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के लिए निकले थे। इसी बीच बीना स्टेशन से निकलते ही प्रेग्नेंट महिला को अचानक से प्रसव पीड़ा होने लगी। गंजबासौदा पहुंचते ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जिसका नाम विदिशा रखा गया है।
परिजन करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद महिला को ऑटो की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इधर राजकुमार ने बताया कि वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के निवासी हैं। वह दिल्ली में रहकर अपना घर चलाते हैं। ट्रेन से घर जाते वक्त उन्हें तीसरी संतान के रूप में बेटा हुआ है। जिसका नाम विदिशा रखा दिया है।