12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरे मंच पर CM डॉ मोहन यादव ने छुए शिवराज सिंह चौहान के पैर

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने गंजबासौदा में एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान का आशीर्वाद लिया।

2 min read
Google source verification

MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गंजबासौदा पहुंचे थे। यहां पर विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के लिए सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। इसी दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से लाड़ली बहना योजना की भी जमकर तारीफ की।

सीएम ने शिवराज सिंह चौहान के पैर छुए

रविवार को जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम डॉ मोहन यादव का मंच पर स्वागत किया तो मोहन यादव ने उनके पैर छुए। इसके बाद सीएम ने शिवराज सिंह का स्वागत किया तो दोनों नेताओं ने गले मिलकर हाथ हिलाते नजर आए।

दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 16 नवंबर को रवींद्र भवन में किरार समाज के दीपावली मिलन में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने साल 2023 में विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जिक्र किया। और कहा कि बंपर बहुमत मिला था। सबको लगा था कि अब सब कुछ स्वाभाविक है, लेकिन जब तय हुआ कि मुख्यमंत्री मोहन जी होंगे। मेरे माथे पर बल नहीं पड़ा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अलग-अलग रिएक्शन हो सकते थे। गुस्सा भी आ सकता था कि मैंने इतनी मेहनत की, लोगों ने किसको वोट दिया? लेकिन दिल ने कहा- शिवराज, ये तेरी परीक्षा की घड़ी है। माथे पर शिकन मत आने देना। आज तू कसौटी पर कसा जा रहा है। और मैंने उनका (मोहन यादव) का नाम प्रस्तावित किया। यही जीवन की असली परीक्षा होती है। बाद में मुझे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली में काम करने का मौका मिला।

आजकल तो बहनें सरकार बना रही- शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि सीएम डॉ मोहन यादव का सहयोग मिला, तो विदिशा को आदर्श जिला बनाएंगे। मुख्यमंत्री को उन्होंने सुझाव दिया कि बेतवा को परासरी नदी से जोड़ दिया जाए तो यहां के किसानों को फायदा होगा। आजकल तो बहनें सरकार बना रही हैं। बिहार में भी बहनों ने चमत्कार किया है। कांग्रेस वाले बड़े परेशान होंगे।

'कांग्रेस बोझ हो गई'

आगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस तो अब ऐसा बोझ हो गई है कि जो पार्टी उसे लेकर चलती है, वह भी डूब जाती है। कांग्रेस जिसके ऊपर बैठ गई। हम तो डूबे हैं सनम, तुम्हें ले डूबेंगे। जहां–जहां पांव पड़े भैया के, वहा बंटाधार। दिल्ली में केजरीवाल, यूपी में अखिलेश और बिहार में लालू को ले डूबे।