विदिशा

उफनने लगी बेतवा, चरणतीर्थ मार्ग का रास्ता बंद

जिले में अब तक सबसे ज्यादा बारिश विदिशा में
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 4:53 PM IST
vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, enviroment, climate, betwa nadi, river,
उफनने लगी बेतवा, चरणतीर्थ मार्ग का रास्ता बंद

विदिशा. इस सीजन की बारिश में पहली बार बेतवा ने उफनकर चरणतीर्थ के मंदिरों को छू लिया। गुरूवार को चरणतीर्थ के मंदिरों तक जाने का रास्ता दोनों तरफ से पानी में डूब गया। उधर विभिन्न घाटों पर जल स्तर काफी बढ़ गया। मंदिर में शाम को नियमित रूप से दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु आज चरणतीर्थ के मंदिरों में नहीं पहुंच पाए। चरणतीर्थ मंदिर के पुजारी पं. संजय पुरोहित ने भगवान भोलेनाथ और बेतवा की आरती भारती मठ से उतारी।

Vidisha news,
vidisha patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
barish
,
mousam
,
enviroment
,
climate
,
betwa nadi
,
river
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/12/vid1_3091071-m.jpg">

अभी खतरे के निशान से 20 फीट नीचे बेतवा
सम्राट अशोक सागर परियोजना के संभाल -2 के अनुविधानय अधिकारी राजीव जैन ने कहा कि बेतवा का जल स्तर अभी 1353.70 फीट है। जबकि उसके खतरे का निशान 1373.60 फीट है। इस लिहाज से बेतवा का पानी खतरे का निशान से अभी करीब 20 फीट नीचे है। पर, बारिश खत्म होने में अभी बहुत समय बाकी है। देखते है आगे यह कितनी तेज होती है।

vidisha news , vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, enviroment, climate, betwa nadi, river, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/12/vid1_3091071-m.jpg">

जिले में सबसे ज्यादा बारिश विदिशा में
जिले में अब तक 237.8 मिमी बारिश हो रहा है। इसमें से 353.5 मिमी बारिश विवाशा तहसील में हुई है। जिले में बीट 24 घंटे में 8.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। इस दौरान उपयोगी बारिश लेटरी में 36 मिमी हुई। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विवाशा तहसील में 14, लेटरी में 36, ग्यारसपुर में 7, गुलाबगंज में 8 और नटेरन में 2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

जिले में अब तक हुई बारिश के आंकड़े के मुताबिक जिले में औसत 237.8 मिमी बारिश हुई है। इसमें से विवाह 353.5, बासौदा 222.2, कुरवाई 1 99 .4, सिरोंज 174, लटेरी 199, ग्यारसपुर 264, गुलाबगंज 257 और नटेरन में 233 मिमी बारिश हुई।

प्रदेश भर में हो रही अच्छी बारिश से एक तरफ लोग खुश है, तो वही दूसरी तरफ जल भराव वाली स्थिति बनने से लोग परेशान है। कई जगहों का संपर्क टूट गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कुछ लोगों के घर की छतें भी गिर गई है।

Published on: