Weight Loss Tips: आजकल की लाइफस्टाइल में वजन का बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट डाइट बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह का नाश्ता अच्छी तरीके से करते हैं, तो पूरे दिन आपके शरीर में शक्ति बनी रहती है साथ ही हमें पूरे दिन ज्यादा भूख भी नहीं लगती।
Weight Loss Tips: आजकल की लाइफस्टाइल में वजन का बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। कई लोगों को तो लगता है कि एक वक्त का खाना न खाने से वजन घटाया जा सकता है। इसलिए, कुछ लोग नाश्ता करते हैं, तो दोपहर का खाना नहीं खाते। वहीं, कुछ लोग दोपहर के खाने के लिए नाश्ता छोड़ देते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। नाश्ता दिनभर का सबसे अहम आहार माना जाता है। नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है। ऐसे में वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। ब्रेकफास्ट से 8 या 10 घंटे पहले तक हम कुछ नहीं खाते। ऐसे में ब्रेकफास्ट का हैवी और स्वस्थ होना दोनों ही सबसे जरूर होता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट डाइट बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे नाश्ते के लिए कुछ ऐसे फूड्स जो टेस्टी होने के साथ-साथ आपको फिट रखने में भी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में।
ब्रेकफास्ट में शामिल करें इन चीजों को
1. अंडे :
अंडा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। ये आपकी भूख को शांत करने में मदद करता है। अंडे को हमेशा से ही एक हेल्दी डाइट के रूप में देखा जाता है। अंडे का सेवन दुनियाभर में कई तरीकों से किया जाता है जैसे सैंडविच, सब्जी, रोल, उबालकर और आमलेट आदि। इनमें से सबसे ज्यादा सेवन ओमलेट का होता है, चाहे वह पनीर आमलेट हो या फिर बहुत सारी सब्जियों के साथ तैयार किया गया हो। ऐसे में अगर आप वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं तो आप अंडे का सेवन कर सकते हैं।
2. केला :
केले में फाइबर अधिक होता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवा सकता है. कच्चा केले में प्रतिरोधी स्टार्च भी होता है, जो भोजन के सेवन और पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है. आप कच्चे केले से भी कुछ स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट बना सकते हैं।
3. दही :
कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आप अपने नाश्ते में दही को शामिल कर सकते हैं। लो फैट योगर्ट यानी कम वसा वाले दही के साथ अपने एक पसंदीदा फल का सेवन कर आप अपना वजन घटा सकते हैं। ध्यान रहे कि आप दही के साथ चीनी का सेवन न करें।
4. दलिया या पोहा :
वजन कम करने के लिए आप दलिया या पोहा का सेवन कर सकते हैं। दलिया एक ऐसा फूड है जो बहुत आसानी से पच जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके साथ आप पोहा भी खा सकते हैं। ध्यान रखिए कि नाश्ते में फाइबर या प्रोटीन से भरपूर चीजों का ही सेवन करें।
5. एवोकाडो :
एवोकाडो नाश्ते के लिए एक सुपर फूड है जिसमें आप ताजा कटे हुए प्याज, टमाटर, नमक और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी भूख को शांत कर खाने की क्रेविंग को कम करता है। इसमें गुड फैट होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम कर हृदय से जुड़ी बीमारियों को कम करता है।