
यदि आप एक घंटे की एरोबिक्स रोजाना करते हैं तो आपकी लगभग 500-600 कैलोरी खर्च हो सकती है। यानी आप 2-3 किलो प्रतिमाह घटा सकते हैं। इससे आपका कार्डियो वेस्कुलर सिस्टम यानी हृदय, फेफड़े और रक्तसंचार तंत्र मजबूत होता है। ये तंत्र शरीर की देखरेख में मुख्य भूमिका निभाते हैं। साथ ही इससे मांसपेशियों को अंदरुनी रूप से मजबूती मिलती है और 20 से ज्यादा मानसिक रोगों की आशंका लगभग खत्म हो जाती है।आइए जानते हैं एराेबिक्स के फायदाें के बारे में :-
- एक स्टडी में पाया गया है कि नियमित रूप से लगभग 30 मिनट तक एरोबिक एक्सरसाइज करने से खून में इम्यूनोग्लोबुलिन नामक एंटीबॉडी बढ़ता है जिससे व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। एरोबिक व्यायाम महिलाओं में कॉर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है। यह एक्सरसाइज करने से रक्त वाहिकाएं अधिक कठोर बनती हैं और खून की आपूर्ति अच्छी तरह से होती है। इसलिए हृदय रोगों के खतरे से बचने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज करना फायदेमंद है।
- प्रतिदिन एरोबिक एक्सरसाइज का अभ्यास करने से अस्थमा के अटैक की गंभीरता और गति दोनों कम हो जाती है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने से फेफड़ों में पर्याप्त हवा पहुंचती है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। यदि आप अस्थमा के मरीज हैं तो एरोबिक एक्सरसाइज करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।