Bedtime trick to lose weight: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और इससे अच्छे रिजल्ट्स नहीं मिल रहे हैं। तो आप कहीं ना कहीं गलती कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसे नुस्खे बताने वाले हैं जिसको फॉलो करके आप वजन कम कर सकते हैं।
Bedtime trick to lose weight: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और इससे अच्छे रिजल्ट्स नहीं मिल रहे हैं। तो आप कहीं ना कहीं गलती कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसे नुस्खे बताने वाले हैं जिसको फॉलो करके आप वजन कम कर सकते हैं।
जल्दी कर लें डिनर
अगर आप भी लेट नाइट डिनर करते हैं तो यह गलत आदत है। ऐसा करने से आपकी नींद की गुणवत्ता खराब होती है। साथ ही आपकी पाचन प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। रात का भोजन और सोने के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। इससे वजन घटाने में लाभ मिलता है।
रात को खाएं हल्का
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रात का खाना हल्का खाएं। इससे आपका खाना आसनी से पच जाएगा। क्योंकि रात का भारी भोजन हमारी पाचन प्रक्रिया पर असर डालता है और वजन बढ़ा सकता है।
पीएं Peppermint चाय
Peppermint हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म के लिए अच्छा होता है। अगर आपका मेटाबोलिज्म अच्छा होगा तो आपका खाना जल्दी पचेगा। यह चर्बी गलाने की प्रक्रिया को तेज करता है। इसे सोने से पहले जरूर पिएं। वहीं चाय और कॉफी का सेवन हमारी नींद में बाधा पैदा करती है।
शराब को कहे ना
रात में शराब पीने से शरीर को चर्बी जलाने में रुकावट आती है। साथ ही शराब के साथ लोग कुछ चटपटा खाना पसंद करते हैं। यह वजन बढ़ाने का काम कर सकता है।
रात में भूख लगे तो खाएं हेल्दी स्नैक्स
अगर आधी रात को भूख लगती है। तो कुछ हेल्दी खाएं। फ्रिज में रखा केक-पेस्ट्री या नमकीन नहीं खाएं। मूंगफली और मखाने का सेवन वजन नहीं बढ़ता है। साथ ही यह हेल्दी भी होता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।