वेट लॉस

Best Herbal Tea For Weight Loss: हर्बल टी पीकर आसानी से वजन घटाएं

Best Herbal Tea For Weight Loss: कुछ लोगों को चाय पीने का बहुत शौक होता है। परंतु अन्य प्रकार की चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होने के कारण इससे कुछ शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन कुछ ऐसी हर्बल चाय हैं जिनके सेवन से आप शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से वजन घटा सकते हैं।

2 min read
weight_loss.jpg

नई दिल्ली। Best Herbal Tea For Weight Loss: आज हम में से काफी लोग गलत खानपान और जीवनशैली से बढ़ते वजन के कारण काफी परेशान हैं। मोटापे को घटाने के लिए लोग बहुत तरीके अपनाते हैं। परंतु थोड़े से व्यायाम और सही खानपान के द्वारा हम अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

प्राकृतिक उपायों द्वारा किसी भी समस्या से निजात पाना सबसे बेहतर होता है। अगर आप भी अपने वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो उसमें हर्बल-टी सहायक हो सकती है। जिसे भारतीय वैदिक प्रणाली में वैदिक चाय के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि वह कौन-कौन सी हर्बल चाय हैं जिनके द्वारा आप मोटापा कम कर सकते हैं:

1. ब्लैक टी
काली चाय अथवा ब्लैक टी में पाया जाने वाला पॉलीफेनॉल्स नाम का रसायन शरीर में मेटाबॉलिज्म में बढ़ाकर मोटापा घटाने में मदद करता है। इसके अलावा जो लोग दूध की चाय के बजाय काली चाय का सेवन करते हैं उनका रक्तचाप तुलना में अधिक नियंत्रित रहता है।

यह भी पढ़ें:

2. लेमन टी
यूं तो बहुत से लोग वजन नियंत्रण हेतु सुबह गर्म पानी में नींबू शहद मिलाकर पीते हैं। लेकिन नींबू से बनी चाय अथवा लेमन टी के सेवन से भी वसा को कम किया जा सकता है। क्योंकि इसे बनाने में प्रयुक्त नींबू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही यह चेहरे की चमक भी बढ़ाता है।

3. ग्रीन टी
सुबह व्यायाम से लगभग आधा घंटा पहले, दोपहर के भोजन से एक घंटा पहले और रात को सोने से 2 घंटा पहले ग्रीन टी पीना लाभदायक होता है। एक्सरसाइज से पहले ग्रीन टी पीने पर यह शरीर की अतिरिक्त वसा को कम करने में सहायक होती है। साथ ही पाचन को भी सुधारती है।

4. जिंजर टी
अदरक चाय से लेकर भोजन अथवा विभिन्न औषधियां बनाने में काम आती है। लेकिन अदरक द्वारा आप वजन को नियंत्रित भी कर सकते हैं। क्योंकि अदरक में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो भूख को नियंत्रित करते हैं जिससे हम बेवजह कुछ भी खाने से बच पाते हैं।

Updated on:
04 Sept 2021 08:21 pm
Published on:
04 Sept 2021 08:20 pm