वेट लॉस

Yogurt Burn Belly Fat: दिन में तीन बार याेगर्ट खाएं, तेजी से माेटापा घटाएं

Yogurt Burn Belly Fat: आहार के ताैर पर याेगर्ट खाना आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपके माेटापे काे घटाने में भी फायदेमंद है।

2 min read
Sep 12, 2019
Yogurt Burns Belly Fat, Does Yogurt Burn Belly Fat ?, greek yogurt burns belly fat, can yogurt burn belly fat, does greek yogurt burn belly fat

Yogurt Burn Belly Fat: आहार के ताैर पर याेगर्ट ( yogurt ) खाना आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपके माेटापे काे घटाने में भी फायदेमंद है। टेनेसी विश्वविद्यालय में माेटापे से ग्रस्त युवाआें पर किए गए एक शाेध में इस बात का खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया कि जाे युवा दिन में तीन बार आहार के ताैर पर याेगर्ट खाते थे उनके वजन में 22 प्रतिशत आैर बाॅडी फैट में 61 प्रतिशत की कमी आर्इ।सबसे खास बात ये थी याेगर्ट न खाने वालाें लाेगाें की तुलना में इन युवाआें के पेट आैर उसके आसपास के फैट में 81 प्रतिशत की कमी देखी गर्इ।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आप भोजन से पहले कम वसा वाले याेगर्ट का सेवन करते हैं, ताे यह आपके लिए फायदेमंद हाेगा, क्याेंकि याेगर्ट में पाया जाने वाला उच्च कैल्शियम, फैट ( Yogurt Burns Belly Fat ) काे आपकी कोशिकाओं में जाने से राेक देता है। इसमें शुगर आैर कार्ब्स स्तर कम हाेता है लेकिन प्रोटीन का उच्च स्तर पर पाया जाता है जाे आपके शरीर में फैट कम कर मांसपेशियाें की ताकत काे बढ़ाने में मददगार है।यही नहीं,याेगर्ट प्रोबायोटिक गुणाें के कारण आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को विकसित करने में मदद करता है।जाे की आपके पाचन काे ठीक रखने के लिए जरूरी हाेते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि योगर्ट के ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए उसे बिना फ्लेवर या फल के सादा ही खाएं। बाजार में उपलब्ध योगर्ट में ग्रीक योगर्ट ( greek yogurt burn belly fat ) अधिक सेहतमंद माना जाता है। इस योगर्ट में अन्य के मुकाबले दाे गुना प्राेटिन हाेता है। शरीरिक मेहनत करने वालाें काे इसका सेवन बहुत फायदा पहुंचाता है।

याेगर्ट के अन्य फायदे ( Yogurt Benefits )

- याेगर्ट में पाया जाने वाला प्रोटीन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है।गर्भावस्था में माँ और बच्चे दोनों को पोषण की जरूरत होती है, यह शरीर को पोषण देने में मदद करता है।

- याेगर्ट का सेवन हमारे शरीर की गंदगी को निकालकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

- बालों और नाखूनों में केराटिन नाम का प्रोटीन होता है जो उन्हें सुंदर और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। याेगर्ट का सेवन केराटिन काे बढ़ाने में सहायक है।

Published on:
12 Sept 2019 02:40 pm
Also Read
View All