वेट लॉस

फॉलो करें ये डाइट, कुछ ही दिनों दूर होगा मोटापा

दुनियाभर में माेटापे से जुझ रहे लाेगाें के माेटे हाेने के पीछे सबसे बढ़ा कारण उनका खानपान है
less than 1 minute read
Feb 14, 2019
weight loss diet
फॉलो करें ये डाइट, कुछ ही दिनों दूर होगा मोटापा

दुनियाभर में माेटापे से जुझ रहे लाेगाें के माेटे हाेने के पीछे सबसे बढ़ा कारण उनका खानपान है, वाे भी एेसा खाना जाे उनकी सेहत काे नुकसान पहुंचा रहा है।ज्यादा तला भुना खाना, जरूरत से ज्यादा घी- मक्खन का इस्तेमाल, जंक फूड को पसंद करना व बार-बार खाना खाने की आदत लाेगाें काे माेटा कर बीमार कर रही है। इस तरह के खानपान से पेट, थाईस, हिप, बाजू के ऊपर व कमर के नीचे के हिस्से में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है। अगर आप माेटापे से बचना चाहते हैं ताे आज हम आपकाे बताते हैं कि किस तरह के खानपान काे अपनाकर आप माेटापे से दूर रह सकते हैं। जानिए यहां :-

- दिन में ज्यादा प्रोटीन लें व काब्रोहाइड्रेट कम कर दें।
- कुछ ऐसे शौकों पर समय लगाइए जिनसे आप खाना भूलकर इन को इंजाय कर सकें जैसे खेल, हॉबी के काम व बागवानी आदि। तेजी से चलना व घूमना भी इसी के अंग हैं।
- कम कैलोरी का खाना खाइए, मीठा कम कर दीजिए।
- हाई कैलोरी वाले साफ्ट ड्रिंक का इस्तेमाल बंद कर दें, फ्रूट जूस व पानी खूब पीएं।
- एक गिलास पानी में शुगर फ्री इसबगोल पाउडर डाल कर हर बार भोजन करने के बाद पीएं। इसबगोल पाउडर सारा पानी अब्जार्व कर लेता है व पेट भरा-भरा लगता है।
- व्यायाम ऐसा उपाय है जिससे आप निश्चित रूप से वजन घटा सकती हैं। यह न केवल आपके वजन को नियंत्रण में रखता है बल्कि आपके शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में भी अहं भूमिका अदा करता है।

Published on:
14 Feb 2019 06:43 pm