वेट लॉस

Health News: विटामिन एवं पोषक तत्वों से भरपूर है पिस्ता, जानिए इसके फायदे

Health News: पिस्ता मेवों में अलग स्थान रखता है। यह विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। पिस्ते की कतरन का उपयोग मिठाई की शोभा बढ़ाने में, खीर में, लस्सी, कुकीज और बिस्किट में किया जाता है।
less than 1 minute read
• •
Aug 19, 2021
health news

Health News: पिस्ता मेवों में अलग स्थान रखता है। यह विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। पिस्ते की कतरन का उपयोग मिठाई की शोभा बढ़ाने में, खीर में, लस्सी, कुकीज और बिस्किट में किया जाता है। यह प्रोटीन, खनिज और फाइबर से भरपूर होते हैं। पिस्ता मीठा, नमकीन मिलता है। आज अनसॉल्टेड पिस्ता भी मिलता है, जो ज्यादा फायदा करता है।

पिस्ते के फायदे: पिस्ता विटामिन बी 6 का प्रमुख स्त्रोत है, जिससे यह कैंसर से बचाने में मदद करता है। यह मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाकर दिल को मजबूत करता है। यह वजन कम करने में सहायक है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है। डायबिटीज के रोगियों को पिस्ता खाना चाहिए।

पिस्ते का तेल : पिस्ते का तेल सौंदर्य की दृष्टि से बहुत अच्छा है। यह झुर्रियों को साफ करता है। इसके तेल की मालिश से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। पिस्ता खाने से त्वचा में कसावट आती है।

सावधानियां: हर रोज आठ से 10 पिस्ते से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक पिस्ता खाने से पेट दर्द, सूजन आदि समस्या हो सकती है। पिस्ता हमेशा एयरटाइट बॉक्स में बंद करके फ्रिज में रखें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
19 Aug 2021 11:21 pm