वेट लॉस

Flat Belly Exercise: बैली फैट घटाने में असरकारक है जापानी टॉवल एक्सरसाइज, जानें तरीका

Flat Belly Exercise: जैपनीज टॉवल एक्सरसाइज आपकी कमर की चौड़ाई को कम करते हुए उसे सही आकार देने के साथ पेट की चर्बी घटाता है। इससे आपका शरीर सही शेप में आ जाएगा और स्पाइन सीधा होगा।

2 min read
belly_fat.jpg

नई दिल्ली। Flat Belly Exercise: फ्लैट बैली की चाह आज हर किसी को है। लेकिन आजकल अधिकतर लोगों को गलत खानपान और काफी समय तक बैठे रहने वाली जीवनशैली के कारण बढे हुए पेट की समस्या है। जिससे उन्हें कई जगह शर्मिंदगी तो महसूस होती ही है साथ ही कई बीमारियां भी घेर लेती हैं। लेकिन पेट के मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको केवल सही खानपान, सही दिनचर्या और कुछ सही व्यायाम के तरीके अपनाने की जरूरत है।

आज हम आपके लिए एक ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जो आपको सपाट पेट देने में कारगर हो सकती है। और इस एक्सरसाइज का नाम है जैपनीज टॉवल एक्सरसाइज। नाम से ही जाहिर है कि यह जापान का एक एक्सरसाइज का तरीका है। तो आइए जानते हैं कि किस प्रकार इस एक्सरसाइज को करके आप जल्दी ही बैली फैट को कम कर पाएंगे:

कैसे करें-
एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जिम जाने या किसी भी इक्विपमेंट्स की आवश्यकता नहीं है। इस एक्सरसाइज को आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक रूएदार तौलिया और आपका 5 मिनट वक्त चाहिए।

यह भी पढ़ें:

सबसे पहले लगभग 15 इंच लंबा और 4 इंच चौड़ा एक तौलिया लेंगे और इसे फर्श पर रोल करके रख लेंगे। अब चटाई अथवा योगा मैट को जमीन पर बिछाकर इस पर बैठ जाएं। इसके बाद तौलिए के ऊपर लेट जाएं। ध्यान रहे कि तौलिया ऐसे रखें जिससे वह आपकी नाभि की बिल्कुल सीध में हो तथा शरीर को पूरा सीधा रखें।

अब दोनों पैरों को कंधों के समान चौड़ाई में खोलते हुए पैरों के अंगूठे को आपस में सटाएं। आपकी एड़ियां 8-10 इंच के गैप में होनी चाहिए। साथ ही दोनों हाथों को सिर की तरफ बिल्कुल सीधा रखें। अब दोनों हाथों की हथेलियों को फैलाते हुए सबसे छोटी उंगलियों को आपस में सटाएं। और 5 मिनट तक इसी अवस्था में रहें।

इसके पश्चात आराम से शरीर में बिना जर्क लगे उठकर बैठ जाएं। प्रारंभ में इस व्यायाम को करने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है, तो 2-3 मिनट तक ही करें।

नियमित रूप से अगर आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो आपको 30 दिनों के अंदर ही परिणाम नजर आने लगेंगे। लेकिन यदि आपको मस्क्युलोस्केलेटल से संबंधित कोई समस्या है, तो इस व्यायाम को करने से पहले चिकित्सकीय परामर्श अवश्य ले लें।

Updated on:
29 Sept 2021 02:52 pm
Published on:
29 Sept 2021 02:49 pm