वेट लॉस

Soaked Foods Benefits: अगर भिगोकर खाएंगे ये 5 चीजें, बॉडी को मिलेगी डबल एनर्जी, वेट भी रहेगा कंट्रोल

Soaked Foods Benefits: क्या आप जानते हैं कि सुबह कुछ चीजों को भिगोकर खाने से उसका फायदा दोगुना तक बढ़ जाता है। जी हां, इन चीजों को अगर आप भिगोकर खाते हैं तो यह आपके शरीर डबल एनर्जी के साथ कई अन्य फायदे भी पहुंचाती है।

3 min read
Jul 10, 2023
Soaked Foods Benefits

Soaked Foods Benefits: क्या आप जानते हैं कि सुबह कुछ चीजों को भिगोकर खाने से उसका फायदा दोगुना तक बढ़ जाता है। जी हां, इन चीजों को अगर आप भिगोकर खाते हैं तो यह आपके शरीर डबल एनर्जी के साथ कई अन्य फायदे भी पहुंचाती है। भिगोकर खाने से इन चीजों की न्यूट्रिशन वेल्यू बढ़ जाती है। ये आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार जानते हैं कि इन चीजों के सेवन से हमें क्या फायदा मिलता है।

भीगे बादाम Soaked almonds
भीगे बादाम का सेवन आपको चमत्कारी फायदे देते हैं। शरीर को पोषण देने के लिए भीगे बादाम बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट होती है साथ ही नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल से भी राहत मिलती है। साथ ही बादाम खाने से याद्दाश्त भी बढ़ता है।

भीगे चने Soaked Gram
अगर आप भीगे चने के सेवन करते हैं तो इसके आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए आपको इसे रात को भिगोना और सुबह इसका सेवन करना है। इससे आपको दोगुना ताकत मिलता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। वेट लॉस में मदद के साथ यह शरीर को ताकत भी देता है।

भीगे मुनक्का Soaked Raisins
भीगे मुनक्का खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मुनक्का में मैग्नीशियम, पौटैशियम, आयरन आदि प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। भीगे मुनक्के स्कीन के काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से स्कीन चमकदार होती है। साथ ही यह खून की कमी को भी दूर करता है। यह गुर्दे की पथरी के रोग में भी कारगर है।

भीगी मूंग Soaked Moong
रातभर भीगे हुए मूंग (Soaked Moong) का सेवन काफी लाभदायक है। इससे पेट संबंधित कई परेशानियां दूर होती है। वेट लॉस में भी अंकुरित मूंग खाना फायदेमंद है।

भीगी किशमिश soaked raisins
भीगी किशमिश का सेवन आपको कई फायदे पहुंचाता है। यह आपके इम्यूनिटी को बूस्ट (soaked raisins Boast Energy) करती है। इसको खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। पेट के लिए यह काफी फायदेमंद है। यह हमें संक्रमण आदि से भी बचाते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
11 Jul 2023 11:56 am
Published on:
10 Jul 2023 02:14 pm
Also Read
View All