वेट लॉस

वजन कम करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक, कच्चे केले के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

केला एक ऐसा फल है जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करता है। केले को पका हुआ और कच्चा दोनों ही रूप से खाया जा सकता है। पके केले की तुलना में कच्चे केले में कुछ अतिरिक्त लाभ होते हैं।

2 min read
Nov 07, 2023
Raw banana: 5 amazing benefits from weight loss to diabetes control

कच्चे केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कच्चे केले में प्रोविटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक व फेनोलिक यौगिक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।


Raw Banana Benefits: केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लोग केले का सेवन पक्के और कच्चे दोनों रूप से करना बहुत पसंद करते हैं। पके केले की तरह ही कच्चे केले का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कच्चा केला हरे रंग का होता है। कच्चे केले में प्रोविटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक व फेनोलिक यौगिक जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। कच्चे केले का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही ये वजन को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कच्चे केले का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

कच्चा केला खाने के फायदे
पाचन शक्ति मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन शक्ति मजबूत बनाने में मदद करती है। साथ ही ये पाचन संबंधी समस्याओं को दूर मदद करता है।

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नही लगती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कच्चे केले को जरूर शामिल करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे केले में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है
कच्चे केले में प्रतिरोधी स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह टाइप 2 मधुमेह के रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है
कच्चे केले में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

Updated on:
07 Nov 2023 03:09 pm
Published on:
07 Nov 2023 03:08 pm
Also Read
View All