वेट लॉस

Workout Without Equipment At Home: जिम वाली फिटनेस चाहिए तो यह एक्सरसाइज अपनाइए

Workout Without Equipment At Home: यह आवश्यक नहीं कि हमेशा ही खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए जिम जाया जाए। अब घर पर ही इन आसान बिना उपकरण वाली एक्सरसाइज करके खुद को तंदुरुस्त रखा जा सकता है।

2 min read
Workout Without Equipment At Home: जिम वाली फिटनेस चाहिए तो यह एक्सरसाइज अपनाइए
Workout Without Equipment At Home: जिम वाली फिटनेस चाहिए तो यह एक्सरसाइज अपनाइए

नई दिल्ली। Workout Without Equipment At Home: सामान्यतः लोगों की सोच होती है कि आकर्षक बॉडी बनाने के लिए जिम में उपकरणों द्वारा वर्कआउट करना ही बेहतरीन तरीका है। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब किसी कारणवश हम जिम नहीं जा पाते। इसके अलावा लगभग दो सालों से कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में भी जिम पूर्ण रूप से बंद थे। जिसके चलते कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन कुछ ऐसे व्यायाम भी जिन्हें बिना जिम जाए अथवा बिना किसी उपकरण के घर पर ही आसानी से किया जा सकता है। जिससे आपको कभी भी जिम उपकरण की अनुपलब्धता में अपनी फिटनेस से समझौता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

1. जंपिंग जैक

यह एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर की सुस्त मांसपेशियों को जगाने तथा तनाव को दूर करने के लिए काफी है। यह ऐसी गतिविधि है जो बिना किसी उपकरण के आपके पूरे शरीर से वसा को हटाने में सहायक है।

2. स्क्वाट्स

पीठ, पैर और पेट की मांसपेशियों के लिए यह एक बहुत ही फायदेमंद व्यायाम है। इसके द्वारा कूल्हा, जांघ और पेट के निचले हिस्से में एकत्रित मोटापे को आसानी से कम किया जा सकता है। स्क्वाट्स करने के दौरान हमारा पूरा शरीर संलग्न होता है।

यह भी पढ़ें:

3.पुश-अप

बिना उपकरण की शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाने और स्टेमिना बढ़ाने के लिए यह एक कमाल का व्यायाम है। इस अवस्था में हमारे शरीर का पूरा भार हाथों और पैर के पंजों पर ही होता है।

4. प्लैंक

अगर आप पेट और कूल्हों पर जमा वसा को हटाना चाहते हैं तो प्लैंक आपके लिए एक फायदेमंद चुनाव हो सकता है। यह एक ऐसी मनोरंजक गतिविधि है जो हमें फिट रखने में मदद करती है।

5. सुपरमैन पोज

यह एक ऐसा पूर्ण शरीर व्यायाम है जो हमारे हाथ-पैर, पेट, पीठ तथा छाती की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। इस गतिविधि के दौरान पूरे शरीर में भली-भांति रक्त संचरण होता है।

Published on:
25 Aug 2021 06:52 pm