अजब गजब

19 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, आंसू भी निकले तो…

दुनियाभर में कई ऐसे लोग है जो अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसी ही एक बीमारी से परेशान है 19 साल की लिंडसे चोबरे।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 3:36 PM IST
omg
19 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, आंसू भी निकले तो...

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसे लोग है जो अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसी ही एक बीमारी से परेशान है 19 साल की लिंडसे चोबरे। दरअसल, लिंडसे को aquagenic urticaria नाम की एक बीमारी है। इसकी वजह से पानी के संपर्क में आती उसके शरीर पर लाल निशान पड़ने लगते हैं। यही नहीं अगर वह पानी पीती है तो उसके मुंह के अंदर भी छाले पड़ जाते हैं और जलन होने लगती है।

प्यास मिटाने के लिए पानी नहीं, ये पीती हैं लिंडसे

इस एलर्जी को कम करने के लिए लिंडसे नियमित रूप से दवा लेती हैं। वह पानी की जगह पीने के लिए दूध का इस्तेमाल करती हैं। लिंडसे के मुताबिक, वह बारिश और स्नो फॉल में भी जाने से बचती हैं। ऐसा करने से उनके पूरे शरीर में लाल निशान पड़ जाते हैं।

पानी पीने से मुंह में होती दिक्कत

उन्होंने बताया कि अगर वह पानी पीती हैं तो उन्हें बहुत दिक्कत होती है और उनकी जीभ में दर्द होने लगता है। इस वजह से वह हमेशा दूध या शेक जैसे लिक्विड का इस्तेमाल करती हैं। लिंडसे ने बताया कि उन्होंने अपने शरीर पर छाते पर पानी की बूंद टपकते हुए एक टैटू भी बनाया है, जिसे लोगों को समझ आ जाए कि उन्हें पानी से एलर्जी है।

वो लड़की, जिसके आंख से निकलता था खून

बता दें, दक्षिणी अमेरिका के चिली में एक भी 20 साल की यारिजा ऑलिवा को एक अजीब बीमारी की बात सामने आई थी। वह जब रोती है तो उसकी आंखों से आंसू नहीं खून निकलते थे। इस विचित्र मामले को देखकर डॉक्टर भी हैरान थे। ऑलिवा जब अपनी शिकायत लेकर जब डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर को उसकी आंखों में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं मिला था। डॉक्टरों ने उसे दर्द से बचने के लिए आंख में डालने वाली दवा दे दी, लेकिन उसको राहत के बजाए असहनीय दर्द हुआ था।

Updated on:
20 Sep 2018, 3:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते