अजब गजब

दुनिया के लिए आज भी रहस्यों से भरी है ये 5 जगह, कोई नहीं सुलझा सका है गुत्थी

Mysterious places : बीच मैदान में भारी भरकम गेंद जैसे पत्थर समेत डेविल्स वॉटर फॉल तक सब कुछ है रहस्यमयी कई वैज्ञानिकों ने अलग-अलग तरीके से सच्चाई जानने की लगाई जुगत, मिली नाकामयाबी

2 min read
Dec 10, 2020
Mysterious places

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी जगह है जो बेहद रहस्यमयी हैं। इनका जवाब विज्ञान के पास भी है। इन्हें देख सारे तक-वितर्क फेल हो जाते हैं। जिस किसी ने भी इनके रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की उन्हें या तो निराशा हाथ लगी या कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आज हम आपको ऐसी ही रहस्यमयी जगहों और चीजों के बारे में बताएंगे, जिन पर यकीन करना आसान नहीं होगा।

बटर बॉल
दक्षिण भारत के महाबलीपुरम में श्रीकृष्ण का ये चमत्कारिक पत्थर मौजूद है। ये बेहद विशालकाय है। इसे बटर बॉल के नाम से जाना जाता है। ये पत्थर करीब 50 टन का है। इस पत्थर की चौड़ाई 5 मीटर तथा ऊंचाई 20 फीट है। यह पत्थर करीब 45 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है। हैरानी की बात यह है कि ये पत्थर बिना किसी सहारे के टिका हुआ है। ये करीब 1200 सालों से है। इस बटर बॉल को कई लोगों ने हिलाने की कोशिश की। मगर इसे कोई रत्ती भर भी खिसका तक नहीं सका है। यहां तक कि आंधी-तूफान और सुनामी तक का इस पत्थर पर कोई असर नहीं होता है।

स्टोन फॉरेस्ट
चीन के युन्नान प्रांत में एक ऐसा जंगल है, जो पेड़ों की जगह सिर्फ पहाड़ों से बना हुआ है। इसे शिलिन स्टोन फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है। 270 साल पुराना ये जंगल 349 किलोमीटर तक फैला हुआ है। पहाड़ी चोटियों की बनावट ऐसी है कि उसे देखने पर ऐसा भ्रम होता है मानो वह पेड़ हो। मगर असल में ये कई पत्थरों से बनी होती है।

डेथ वैली
कैलिफोर्निया में जगह-जगह भारी-भरकम पत्थर पड़े हुए हैं। लोगों का मानना है कि यहां अदृश्य शक्तियां काम करती हैं। तभी इतने सुनसान मरुस्थल में भी अजीबो-गरीब लकीरें नजर आती हैं। ऐसा लगता है कि वहां मौजूद पत्थर चल रहे होते हैं और उनके पीछे लकीर बन जाती है। हैरानी की बात यह है कि इसे घसीटने का कोई निशान नहीं मिलता है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि भौगोलिक वातावरण के चलते पत्थर अपने आप खिसकता है।

'नो रिटर्न' आइलैंड
केन्या (Kenya) के रुडोल्फ लेक के पास बना आइलैंड भी काफी रहस्यमयी है। इसे 'नो रिटर्न' आइलैंड कहते हैं। कहा जाता है कि कई सालों पहले यहां लोग रहा करते थे, लेकिन एक दिन वो सब अचानक गायब हो गए। उनका पता आज तक नहीं चल पाया है इसलिए यहां जाने में लोगों को डर लगता है।

मिनिसोटा डेविल्स वॉटर फॉल
यहां दो झरने गिरते हैं, लेकिन पानी की एक धारा नीचे एक गड्ढ़े में आकर गायब हो जाता है। जबकि दूसरे का सामान्य तरीके से गिरता है। वैज्ञानिक आज तक पता नहीं लगा पाए हैं कि एक जलधारा कहां जाती है। इसका छोर कहां हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये सीधे पाताल लोक जाती है।

Published on:
10 Dec 2020 05:16 pm
Also Read
View All