अजब गजब

ब्वाॅयफ्रेंड ढूंढ रही थी तीन बच्चों की मां, बोली- मुझे चाहिए एेसा पार्टनर जो…

काफी समय बाद भी डेटिंग कंपनी सही पार्टनर नहीं ढूंढ पाई तो महिला ने हाईकोर्ट में केस दायर करके हर्जाना दिलाने की मांग कर दी।
2 min read
• •
Aug 20, 2018
omg
ब्वाॅयफ्रेंड ढूंढ रही थी तीन बच्चों की मां, बोली- मुझे चाहिए एेसा पार्टनर जो...

नई दिल्ली: एक तलाकशुदा महिला काफी समय से अमीर ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में थी। इसके लिए महिला ने एक नामी डेटिंग कंपनी की महंगी सदस्यता ले ली। काफी समय बाद भी डेटिंग कंपनी सही पार्टनर नहीं ढूंढ पाई तो महिला ने हाईकोर्ट में केस दायर करके हर्जाना दिलाने की मांग कर दी। कोर्ट ने एजेंसी को धोखाधड़ी और सही जानकारी नहीं देने का दोषी पाया और उस पर 18 हजार 100 यूरो यानि करीब साढ़े 14 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया।

महिला को चाहिए था एेसा पार्टनर जो...

चेल्सिया की रहने वाली टेरेजा बुर्की (47) ने 2013 में नाइटब्रिज स्थित डेटिंग कंपनी सेवंटी-थर्टी की प्रीमियम मेम्बरशिप ली। इसके लिए उन्होंने करीब 10 लाख रुपए दिए थे। टेरेजा ने एेसे पार्टनर की डिमांग की थी, जो अमीर हो आैर विदेश यात्राएं करता हो। साथ ही चौथे बच्चे के बारे में प्लानिंग करने की इच्छा भी जाहिर की थी। टेरेजा ने आरोप लगाया कि वेबसाइट पर सिर्फ 100 प्रोफाइल मौजूद थीं, जो उनकी डिमांड पर खरी नहीं उतरीं। टेरेजा ने कोर्ट से मेम्बरशिप की पूरी रकम और मानसिक रूप से परेशान करने पर हर्जाना दिलाने की मांग की।

कोर्ट ने कही ये बातें

हाईकोर्ट के मुताबिक, एजेंसी के एमडी लेमेर्स थॉमस ने अपनी वेबसाइट पर अनलिमिटेड मैच मेकिंग और काफी पुरुषों के सक्रिय होने का वादा किया था, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं था। जज ने कहा कि एजेंसी ने महिला को भ्रामक जानकारी दी। क्या महिला को बताया गया था कि उसे मेम्बरशिप के तहत कितनी प्रोफाइल देखने की अनुमति होगी?

एजेंसी के संस्थापक ने कहा- सपनों जैसी थी महिला की डिमांड


बता दें, एजेंसी के संस्थापक और निदेशक सूसी एम्ब्रोस ने कहा कि महिला की डिमांड सपनों जैसी थी। उसे पूरा करने के लिए महिला को कितनी प्रोफाइल दिखानी चाहिए थी? इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि वह महिला को मेम्बरशिप के 12 हजार 600 यूरो (करीब 10 लाख रुपए) लौटाएं, जुर्माने के तौर पर 500 यूरो (करीब 40 हजार रुपए) अलग से दिए जाएं। इसके अलावा 2016 में गूगल पर डेटिंग एजेंसी का सटीक रिव्यू करने के लिए 5000 (करीब 4 लाख रुपए) यूरो अतिरिक्त दिए जाएं।

Published on:
20 Aug 2018 04:44 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते