नई दिल्ली: डाॅक्टरों की लापरवाही से अब तक न जानें कितने लोग भगवान को प्यारे हो चुके हैं। मोटी रकम कमाने के चक्कर में डाॅक्टर अब हर छोटी-बड़ी बीमारी का आॅपरेशन करने को बोलता है। कई बार ये आॅपरेशन मरीजों के लिए भारी पड़ जाते हैं। ताजा मामला गुरुग्राम का है, जहां एक अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की आंख के उपर बनी गांठ का आॅपरेशन किया। इसके बाद वह महिला कोमा में चली गई। यही नहीं सात दिन तक बहाने बनाने के बाद 8वें दिन ऐसी खबर दी गई, जिसे सुनकर परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।