11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंसर पीड़ित मंगेतर की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए प्रेमिका ने रचाई शादी, सुहागरात में दूल्हे ने तोड़ा दम

दोनों की कहानी पूरी दुनिया में वायरल हो रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 20 Aug 2018, 2:44 PM IST

Viral

कैंसर पीड़ित की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए मंगेतर ने की शादी, सुहागरात में दूल्हे ने तोड़ा दम

ब्रिस्टॉल।शादी जन्म-जन्म का साथ माना जाता है। शादी किसी भी इंसान की जिंदगी के खूबसूरत पल होते हैं। सुहागरात भी सुंदर एहसास बयां करते हैं। लेकिन तब क्या बीतती होगी उस शख्स पर जब सुहारात पर उसके जीवनसाथी की मृत्यु हो जाए वो भी उसकी बांहों में, ऐसा ही दर्द भरी दास्तां सामने आई है इंग्लैंड के ब्रिसटॉल शहर से।

प्रेमिका ने पूरी की प्रेमी की आखिरी इच्छा

ब्रिस्टॉल के रहने वाले मिशेल व्हाइट और स्कॉट प्लमली पिछले दो साल से एक दूसरे के साथ थे। 32 वर्षीय मिशेल व्हाइट और 41 वर्षीय स्कॉट प्लमली एक दूसरे से प्यार करते और जल्द ही घर बसाने वाले थे क्योंकि दोनों की सगाई की भी खबरें हैं। दोनों जिंदगी में हसीन सपने देखने लगे। लेकिन पिछले महीने एकदम पता चला कि स्कॉट प्लमली को चौथी स्टेज का कैंसर है। स्कॉट और मिशेल का मन दुखी हो गया। जानलेवा कैंसर की बीमारी का पता स्कॉट को काफी देर में पता चला। स्थानीय मीडिया के अनुसार मिशेल के मंगेतर का लीवर पूरी तरह खराब हो चुका था। जिसका ईलाज करना मुश्किल था। मृतक की पत्नी मिशेल ने मीडिया को बताया कि मैंने डॉक्टर से पूछा कि क्या स्कॉट के पास एक महीने का वक्त है, डॉक्टर्स से इनकार कहते हुए कहा करीब एक हफ्ता। चिकित्सकों ने कैमियो थेरेपी और उपचार से मना कर दिया और सिर्फ स्कॉट की देखभाल करने के लिए कहा।

देश के प्रधानमंत्री पर हुआ पहला एकमात्र विदेशी हमला, जानें श्रीलंका में राजीव गांधी पर हुए प्रहार की पूरी कहानी

24 घंटे में शादी की तैयारियां हुई पूरी
कैंसर का पता चलने के बाद दोनों में शादी की इच्छा हुई। स्कॉट की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए स्कॉट ने पूरा दम लगा दिया। शादी की ढेरों तैयारियों के लिए स्कॉट के पास सिर्फ 24 घंटे का वक्त था। दोस्त, संगे संबंधियों को अलग-अलग जगहों से बुलाया। नई नवेली दुल्हन बनी मिशेल ने बताया कि मेरे पास करीब 20 घंटे का समय था। शादी के आयोजन में मेरे मित्रों ने काफी मदद की, कोई फूल लाया, कोई केक। शादी वाले दिन दुल्हन स्कॉट ने सफेद रंग का गाउन पहना और दूल्हे स्कॉट ने सफेद कमीज और आसमानी रंग की पैंट पहनी। स्कॉट व्हीलचेयर पर बैठे रहे। मिशेल ने उन लम्हों को याद करते हुए बताया कि स्कॉट को बोलने में मुश्किल हो रही थी, लेकिन जैसे ही मेहमानों ने उनसे पूछा कि क्या तुम इस दुल्हन को ले जाना चाहते हो तो स्कॉट ने जोर से जवाब दिया, हां बिल्कुल!। शादी के बाद नव विवाहित जोड़ा परिवार के साथ घर लौटा। शादी की रात स्कॉट थोड़ा परेशान दिया। दोनों सुहागरात मनाने के लिए कमरे में गए। पूरी रात दोनों एक दूसरे का हाथ थामे बैठे। स्कॉट ने अपनी नई नवेली दुल्हन की बाहों में आखिरी सांस ली। बेड पर ही स्कॉट ने शादी के 13 घंटे बाद दम तोड़ दिया। मिशेल अपने जीवनसाथी को अपने जीवन से दूर होते जाते देखती रहीं। सुहागरात में आधी रात करीब 1.30 बजे स्कॉट इस दुनिया के चले गए और पीछे छोड़ गए मिशेल के लिए ढेरों यादें। जिन्हें वह समेट कर रखे हुए हैं। उनकी ये कहानी स्थानीय मीडिया में खूब वायरल हो रही है।