11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सोनिया ही वो लड़की है जो’… जब राजीव गांधी ने इंटरव्यू में किया था ये खुलासा

राजीव गांधी की लव लाइफ भी काफी चर्चित और दिलचस्प रही। उनकी जयंती के मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 20 Aug 2018, 11:23 AM IST

rajiv gandhi

'सोनिया ही वो लड़की है जो'... जब राजीव गांधी ने इंटरव्यू में किया था ये खुलासा

नई दिल्ली: आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। 20 अगस्‍त, 1944 को जन्‍मे राजीव गांधी की 1991 में तमिलनाडु में हत्‍या कर दी गई थी। मां इंद्रा गांधी की ह्त्या के बाद 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी की लव लाइफ भी काफी चर्चित और दिलचस्प रही। इस मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं।

पहली नजर में सोनिया को दिल दे बैठे थे राजीव गांधी

राजीव गांधी ने सोनिया को पहली बार कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में देखा था। पहली नजर में ही वह सोनिया को अपना दिल दे बैठे थे। उस रेस्टोरेंट के मालिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राजीव ने उन्हें सोनिया के बगल वाली सीट पर बैठने की रिक्वेस्ट की। इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें डबल खर्च देना होगा। इसके बाद वह तुरंत भुगतान करने के लिए तैयार हो गए। रेस्टोरेंट मालिक के इंटरव्यू के मुताबिक, राजीव ने वहीं पर एक पेपर नैपकिन पर सोनिया के लिए एक कविता लिखी और वहां की सबसे महंगी वाइन की बॉटल के साथ सोनिया को भेज दी।

बढ़ गई मुलाकातें, पक्की हो गई शादी

इसके बाद से ही दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ गईं। करीब तीन साल तक दोनों यूं ही मिलते—जुलते रहे। साल 1969 में सोनिया और राजीव गांधी की शादी पक्की हो गई और शादी के बाद सोनिया गांधी को 1983 में भारत की नागरिकता मिली।

राजीव गांधी ने इंटरव्यू में कही थी ये बातें


बता दें, एक इंटरव्यू में खुद राजीव गांधी ने कहा था कि, ''सोनिया को पहली बार देखकर ही मैं समझ गया था कि यही वो लड़की है जो मेरे लिए बनी है। वो बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड और आउटस्पोकन है। वह कभी कुछ नहीं छुपाती। वो काफी मिलनसार हैं।'