24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 August 2018 : आज के राशिफल से जानिए कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 20 August 2018: हमारे जीवन को सरल और सुखदायी बनाने में ज्योतिष शास्त्र का हमेशा से अहम योगदान रहा है. तो आइए, अब आपको बताते हैं सभी राशि के जातकों का कैसा रहेगा आज का दिन

5 min read
Google source verification
saharanpur

Rashifal

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को अपने करीबी लोगों से ही निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए आज दूसराे पर कम विश्वास करें आैर बहस करने से बचें। अगर आज कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज उचित समय नहीं है। किसी को पैसा उधार देना या निवेश करना भी आपके लिए उचित नहीं है। अगर आप व्यापारी हैं तो ध्यान रहे आज कोई नया कार्य शुरू करने से आपकाे भी बचना है। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने से आपके रुके हुए काम बनेंगे


वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं है। अगर पिछले कुछ दिनों से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज उत्तम दिन है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आज व्यापार में लाभ होने के योग आपके लिए बने हुए हैं। अगर आप नाैकरीपेशा है ताे आज ध्यान से कार्य कीजिएगा। आज प्रमोशन के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। आज कोई भी कार्य करें तो उसमें गलती नहीं होनी चाहिए। आज दूसरों का सम्मान करें खुद को बड़ा दिखाने के लिए सहकर्मियों की चुगली करना उचित नहीं है ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं या शरीर में कोई कष्ट महसूस कर रहे हैं तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन दवाएं आप लगातार लेते रहें। आज आप के सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। आज किसी ऐसे कार्यक्रम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा जहां लोग आपको जानेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज पुराने कर्ज से भी आप को मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आप कर्ज चुकाने में सक्षम हो जाएंगे। आज व्यापार में भी लाभ के योग मिथुन राशि वालों के लिए बने हुए हैं।


कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको बात-बात पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन आपको गुस्से से बचना है। आज कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। आज अपने कार्य किसी दूसरे पर ना छोड़े अपने कार्यों को खुद पूरा करें और ध्यान लगाकर कार्य करें। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है जीवन साथी को समय दें और कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले जीवनसाथी की सलाह जरूर लें।


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आपके दैनिक कार्य उथल-पुथल रहेंगे। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। इसलिए अपने दैनिक कार्यों को करने के लिए आज टाइम टेबल बना लें और समय से अपने कार्यों को निपटा लें। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्से से आपको बच-कर रहना है। गुस्सा नहीं करना है। आज प्रभु का स्मरण करें और मन को शांत करने के लिए कोई अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं। आपके लिए अच्छी खबर है कि आज संपत्ति के रुके हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने से आपके सारे कार्य बनते चले जाएंगे।


कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद उत्तम है। आज भाग्य आपके साथ है। आज इच्छाएं पूर्ण होने के योग बने हुए हैं, लेकिन ध्यान रहे आज आपको जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना है। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। पिछले दिनों से जो आपके रुके हुए कार्य हैं आज उन्हें गति मिलेगी और आज मित्रों का भी पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। परिवार के सदस्य आज आपसे बात करना चाहते हैं। आज परिवार के लोगों को समय दें। इससे परिवार का माहौल सुधरेगा और प्रेम बढ़ेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आप का मन चंचल बना रहेगा। आज किसी भी एक जगह आपका मन नहीं लगेगा। इस कारण से आप आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी खुद को अक्षम महसूस करेंगे। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी की सलाह जरूर लें मन को एकाग्र करने के लिए प्रभु का स्मरण करें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं या कोई अपना शाैंक आप दोहरा सकते सकते हैं। आपके लिए अच्छी बात यह है कि आज आर्थिक स्थिति में सुधार के योग आपके लिए बने हुए हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी आज आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अधिक बेहतर रहने वाला है। अगर आप छात्र हैं तो आज अध्ययन में ध्यान लगाइए। आज अध्ययन आपके लिए अच्छा है। आज की गई मेहनत भविष्य में आपके काम आने वाली है। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं लेकिन पार्टनर से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज दोपहर बाद कोई अच्छी खबर आपको सुनने
को मिल सकती है जिससे आप खुश हो जाएंगे आज परिवार को समय दें और अपने बच्चों से आज बात जरूर करें।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आप को मित्रों का सहयोग मिलेगा लेकिन ध्यान रहे आज कोई बड़ा निर्णय आपको नहीं लेना है। अगर कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति आ जाए ताे उसे कल पर टाल दें। फिर भी आगर बात ना बनें आैर निर्मय लेना पड़े ताे परिवार के बुजुर्ग लोगों से सलाह जरूर लें। आज माता-पिता के प्रति प्रेमवत व्यवहार करें। आज माता-पिता को समय दें उनसे बात करें बड़ों का आशीर्वाद ही आज आपकी सफलता का मंत्र है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक बेहतर है। आज कार्यक्षेत्र में अधिकता कार्यों की होने वाली है। आप का कार्यक्षेत्र बढ़ सकता है विस्तारित हो सकता है। आज बॉस आपके कार्य पर नजर रख रहे हैं इसलिए कार्यों में लापरवाही आज उचित नहीं है। आज आप अपने स्वभाव और अपने बोलने के ढंग से सभी को प्रभावित करने वाले हैं। दूसरे लोग आज आपसे प्रभावित होंगे। दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार मिलने के योग हैं। आज यात्रा करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है और जब घर से बाहर हाें तो खाने पीने की वस्तुओं का भी ध्यान रखें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज नौकरी में प्रमोशन के योग आपके लिए बने हुए हैं। आज आर्थिक लाभ के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। अचानक से धन लाभ आपको हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपने कार्य को मन लगाकर कीजिएगा। आज लापरवाही उचित नहीं है। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में आज लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं, लेकिन लालच बस कोई भी निर्णय आज नहीं लेना है। आज जल्दबाजी में उठाया गया कदम नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जो भी कदम उठाएं जो भी निर्णय करें सोच समझ कर करें और मन की शांति के लिए आज प्रभु का स्मरण करते रहें।


मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है आज की गई मेहनत आपके काम आने वाली है। किसी प्रतियोगिता में आज हिस्सा ले सकते हैं आज परिणाम भी अच्छे आपके लिए आएंगे अगर आप व्यापारी हैं तो आज व्यापार में बढ़ोतरी आप कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे या व्यापार में बढ़ोतरी या विस्तार करने की साेच रहे थे ताे आज उत्तम दिन है। आज मीन राशि वालों को खाने पीने का ध्यान रखना होगा। आज बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। पेट के विकार को सकते हैं।