अजब गजब

विमान में अचानक ऐसी डिमांड कर बैठा यात्री, ऐयरहोस्टेस खो बैठी आपा और फिर…

विमान में बैठे एक यात्री ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरी घटना शेयर की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 4:03 PM IST
viral post
विमान में अचानक ऐसी डिमांड कर बैठा यात्री, ऐयरहोस्टेस खो बैठी आपा और फिर...

नई दिल्ली: विमान के अंदर यात्रियों की अजीबोगरीब हरकतें नई बात नहीं है। बीते कुछ समय में इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी भी हुई है। ताजा मामला जापान की एक फ्लाइट का है, जिसमें बैठा एक यात्री एयरहोस्टेस से बार—बार ऐसी डिमांड करता रहा कि वह अपना आपा खो बैठी। अंत में उसने यात्री की समस्या का ऐसा समाधान निकाला कि अन्य यात्री भी हैरान रह गए। विमान में बैठे एक यात्री ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरी घटना शेयर की है।

यात्री ने की सीट बदलने की डिमांड

जापान की एक फ्लाइट में सफर के दौरान एक यात्री एयरहोस्टेस से अपनी सीट बदलने की मांग करने लगा। दरअसल, उसने विंडो सीट का टिकट बुक किया था, लेकिन जिस सीट पर वह यात्रा कर रहा था उसमें सिर्फ केबिन था। विंडो सीट न होने की वजह से वह अपनी यात्रा का पूरा आनंद नहीं ले पा रहा था। उसने ऐयरहोस्टेस से सीट बदलकर विंडो सीट बदलने की मांग की, सभी सीटें फुल होने के कारण एयर होस्टेस ने इस पर असमर्थता जताई। इसके बाद भी यात्री लगातार सीट बदलने की मांग पर अड़ा रहा।

ऐयरहोस्टेस ने ऐसे किया समस्या का समाधान


यात्री की हरकत से परेशान होकर एयरहोस्टेस ने एक सादे कागज पर पेन से बादल और समुद्र नजारा बनाया और उसकी सीट के आगे चिपका दिया। विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सीट पर चिपके कागज की फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते