26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब के नशे में विदेशी महिला ने क्रू मेंबर से की बदसलूकी, विमान के लैंड होती ही गिरफ्तार

विदेशी महिला को शराब देन से मना कर दिया गया था, जिसके बाद वह हंगामा मचाने लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:23 PM IST

Air

शराब के नशे में विदेशी महिला ने क्रू मेंबर से की बदसलूकी, विमान के लैंड होती ही गिरफ्तार

मुंबई। हाल ही में एक विदेशी महिला ने एयर इंडिया की फ्लाइट में जमकर उत्पात मचाया। विमान में इससे अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। विदेशी महिला ने फ्लाइट के क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खुलासा: 88 फीसदी हिंदीभाषी नहीं बोल पाते हैं कोई दूसरी भाषा, उर्दू-पंजाबी बोलने वाले सबसे आगे

वीडियो वायरल
खबरों के मुताबिक, घटना दस नवंबर की है। मुंबई से लंदन जा रहे विमान में नशे में धुत बिजनेस क्लास आयरिश महिला यात्री को और शराब देने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद वह भड़क गई। उसने जमकर हंगामा किया, साथ ही क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला यात्री ने एक क्रू सदस्य को थप्पड़ भी मार दिया। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद महिला मुसाफिर को गिरफ्तार कर लिया गया। ये पूरी घटना एयर इंडिया फ्लाइट एआई- 131 की है। वहां खड़े केबिन क्रू मेंबर ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला यात्री को 40 से अधिक बार अपशब्द कहते सुना गया।

बीमारी के कारण मेटल खाने की लगी थी लत, महिला के पेट से निकला मंगलसूत्र-चूड़ियां और नट बोल्ट

शराब न देने से भड़की महिला
महिला वाइन की बोतल की मांग कर रही थी। पहले ही वह काफी नशे में बताई जा रही थी। विमान के कर्मियों ने उसे वाइन देने से मना कर दिया। जिसके बाद वह हंगामा करने लगी। गाली-गलौच पर उतर आई। वीडियो में दिख रहा है कि महिला पहले एक केबिन क्रू सदस्य से भिड़ती है। इसके बाद वह कुछ महिला एयर होस्टेस पर चीखती हुई नजर आ रही है। महिला वीडियो में खुद को क्रिमिनल लॉयर के रूप में मानवाधिकार कार्यकर्ता बता रही है।