अजब गजब

111 साल के बुजुर्ग ने बताया अपनी लंबी उम्र का राज, जिंदगी में देख चुके है बहुत कुछ

ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले डेक्सटर क्रूगर सबसे बुजुर्ग शख्स है। उनकी उम्र 111 वर्ष है। हाल ही में उन्होंने क्वींसलैंड के एक नर्सिंग होम में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

2 min read
Dexter Kruger

नई दिल्ली। आज भागती दौड़ती जिंदगी में सभी के पास समय की बहुम कमी है। रोजमर्रा की जिंदगी में लोग खुद के लिए समय नहीं निकल पाते है। जिसके कारण एक आयु के बाद उनका शरीर कमजोर हो जाता है। जबकि पहले के लोग काफी मजबूत और स्वस्थ्य रहते है। पहले के मुकाबले आज के समय लोगों की उम्र कम होती जा रही है। आज आप एक ऐसे बुजुर्ग शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिनकी उम्र 111 साल है। उम्र के इस पड़ाव में वह बिल्कुल स्वस्थ्य है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी उम्र का राज बताया है।

नर्सिग होम में मनाया जन्मदिन
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले डेक्सटर क्रूगर सबसे बुजुर्ग शख्स है। उनकी उम्र 111 वर्ष है। हाल ही में उन्होंने क्वींसलैंड के एक नर्सिंग होम में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। खबरों के अनुसार, डेक्सटर क्रूगर का जन्म 13 जनवरी, 1910 में हुआ था। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन काफी कम लोगों के बीच सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस बार उनके जन्मदिन में ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सके। वो चाहते थे कि उनके सभी मिलने वाले उनकी बर्थडे पार्टी में शामिल हो। लेकिन इस महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सकता। उनको उम्मीद है कि अगले जन्मदिन के मौके पर सभी लोग मिलकर सेलिब्रेट करेंगे।

यह भी पढ़े :— 200 से भी ज्यादा शेरों के साथ रहता है ये परिवार, जीता है ऐसी जिंदगी

बताया लंबी उम्र का राज
एक इंटरव्यू में डेक्सटर क्रूगर से उनकी लंबी उम्र के राज के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि इसका कोई राज नहीं है। सांस लेते रहो। तीन समय खाना खाते रहो और समय बीत जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि अपनी लाइफ में काफी कुछ देखा है। विश्वयुद्ध से लेकर अकाल और महामारियों का दौर वो देख चुके हैं। जब जिंदगी में पहली बार उन्होंने मोबाइल फोन देखा तो उन्हें लगा कि ये कोई जादू है। आपको यह जानकर हैरानी होगी उन्होंने 300 कहानियां भी लिखी हैं।

Published on:
14 Jan 2021 11:55 am
Also Read
View All