अजब गजब

हाथी के गोबर से बनाई जाती है ये कॉफी, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

उत्तरी थाइलैंड में बनाई जाने वाली ये कॉफी दरअसल हाथी की पॉटी यानी लीद में शामिल बीजों से तैयार होती है।
2 min read
• •
Sep 10, 2018
omg
हाथी के गोबर से बनाई जाती है ये कॉफी, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: दुनियाभर में कुछ एेसे भी खान-पान हैं, जिनको बनाने के तरीके आैर उसमें इस्तेमाल की गई चीजें अगर लोगों को पता चल जाए तो शायद वह उल्टी कर दें या हमेशा के लिए उससे दूरी बना लें। लेकिन, आज हम आपको एेसी काॅफी के बारे में बता रहे हैं, जो एेसी चीज से बनी है, जिसे सुनकर शायद ही कोइर् उसका इस्तेमाल करे। इसके बावजूद लोग इसे काफी पसंद करते हैं आैर जरूरत से ज्यादा महंगी होने के बाद भी खरीदते हैं।

हाथी की लीद में शामिल बीजों से तैयार होती है ये काॅफी

कुछ चीजें खाने पीने में जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, देखने में उतनी ही बुरी लगती हैं। आज हम आपको एक कॉफी के बारे में बताने जा रहे है जिसे दुनिया की सबसे महंगी कॉफी माना जाता है। यह कॉफी आम कॉफी से काफी अलग है। इस कॉफी का नाम है ब्लैक आइवरी ब्लैंड कॉफी। उत्तरी थाइलैंड में बनाई जाने वाली ये कॉफी दरअसल हाथी की पॉटी यानी लीद में शामिल बीजों से तैयार होती है। इस कॉफी की कीमत 1100 डॉलर यानी कि 67000 रुपए प्रति किलो है। इस कॉफी को बनाने की जटील प्रक्रिया है, जिसकी वजह से इसकी कीमत बढ़ जाती है।

हाथी को खिलाए जाते हैं कच्चे फल

कॉफी को हाथी के मल यानी की लीद से बनाया जाता है। इसकी प्रक्रिया बेहद अचंभित करने वाली है। इसके लिए पहले हाथी को कॉफी के कच्चे फल खिलाए जाते हैं। हाथी इसे पचाने के बाद लीद कर देता है। इसके बाद उस लीद में कॉफी के बीजों को ढूंढा जाता है। हाथी के लीद से निकले कॉफी के बीज को धूप में सुखाया जाता है औऱ इन्हें पीसा जाता है। इसके बाद ब्लैक आइवेरी कॉफी तैयार की जाती है।

नहीं होती कड़वी


बता दें, इस कॉफी को थाईलैंड में बहुत बड़े स्तर पर तैयार किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, यह कॉफी बिल्कुल भी कड़वी नहीं होती। इसकी वजह है कि पाचन क्रिया के दौरान हाथी के एंजाइम कॉफी के प्रोटीन को तोड़ देते हैं। इसकी वजह से कड़वापन खत्म हो जाता है और स्वाद बढ़ जाता है।

Published on:
10 Sept 2018 05:00 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते