28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / पति समझ जिसके साथ रातभर रही हमबिस्तर, कमरे की लाइट जलते ही उड़ गए होश

पति समझ जिसके साथ रातभर रही हमबिस्तर, कमरे की लाइट जलते ही उड़ गए होश

मामला मुंबई के पवई इलाके का बताया जा रहा है, जहां थाने पहुंची एक महिला की शिकायत सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 10 Sep 2018, 3:44 PM IST

omg

पति समझ जिसके साथ रातभर रही हमबिस्तर, कमरे की लाइट जलते ही उड़ गए होश

नई दिल्ली: एक महिला घर के सभी काम निपटाने के बाद कमरे की लाइट बंद कर सोने चली जाती है। रात में अचानक एक शख्स चुपके से कमरे में आया आैर अंधेरे का फायदा उठाकर महिला के साथ बेड पर लेट गया। इस शख्स वह वह अपना पति समझी रही। अंधेरे का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। महिला ने भी उसे अपना पति समझकर खुद को उसके हवाले कर दिया। लेकिन, सुबह तड़के अचानक से वह उठता है आैर खुद कमरे की लाइट जलाता है। इसके बाद महिला को एेसा झटका लगता है, जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल सकती।

महिला की बात सुनकर पुलिसवाले भी हो गए हैरान


मामला मुंबई के पवई इलाके का बताया जा रहा है, जहां थाने पहुंची एक महिला की शिकायत सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि रात में वह कमरे की लाइटें बंद करके आराम कर रही थी। वह हल्की नींद में थी तभी विश्वनाथ कोकिन नाम का एक शख्स अंधेरे का फायदा कमरे में दाखिल हुअा, मैंने सोचा मेरा पति होगा आैर मैंने बिना बिना पूछे उसे अंदर आने दिया। वह बेड पर लेट गया आैर मेरे साथ फिजिकल रिलेश बनाए। इस दौरान मुझे लगा कि मैं अपने पति के साथ हूं और बिना किसी विरोध के उसका साथ देती रही।

लाइट जलाते ही दिखा चेहरा, उड़ गए महिला के होश

महिला ने बताया कि वह अचानक उठा और खुद कमरे की लाइट जलाकर कपड़े पहनकर जाने लगा। जैसे ही मैंने उसका चेहरा देखा मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसे वह अपना पति समझ रही थी दरअसल वह कोई और था। सुबह महिला ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।