अजब गजब

फॉर्च्यूनर से महंगी धर्मा भैंस, खासियत ऐसी कि हो जाएंगे आप भी हैरान

Buffalo Costlier Than Fortuner: अगर आपको पता चले कि एक भैंस की कीमत भारत में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक फॉर्च्यूनर से भी ज़्यादा है तो शायद ही आपको भरोसा हो। पर यह पूरी तरह से सच है। आइए इस बारे में जानते हैं।

2 min read
Buffalo Dharma costs more than Fortuner car

टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) भारत में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है। कई लोग इसे स्टेटस सिंबल भी मानते हैं। हालांकि इस कार की कीमत कम नहीं है। इसके बेस वैरिएंट की ही शुरुआती कीमत 38 लाख रुपये है। ऐसे में इसे खरीदने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। लेकिन अगर आपको पता चले कि इस शानदार एसयूवी से ज़्यादा महंगी एक भैंस है, तो शायद आपको यह एक मज़ाक लगेगा और इस पर भरोसा नहीं होगा। लेकिन यह बात पूरी तरह से सही है। हरियाणा के भिवानी में जूई गांव में ऐसी ही एक भैंस है जिसकी कीमत फॉर्च्यूनर से भी ज़्यादा है।


धर्मा भैंस है फॉर्च्यूनर से महंगी

हरियाणा के भिवानी में जूई गांव में रहने वाले संजय के पास 3 साल की एक भैंस है। इस भैंस का नाम उसने धर्मा रखा है। संजय ने धर्मा भैंस को अपने बच्चों की ही तरह पाला है। इसकी कीमत इतनी ज़्यादा है कि पढ़ने और सुनने वालों को भरोसा ही नहीं होता। कुछ दिन पहले ही धर्मा की कीमत 46 लाख रुपये आंकी गई थी।

धर्मा भैंस को 61 लाख रुपये में बेचना चाहता है संजय

कुछ दिन पहले ही धर्मा भैंस की कीमत 46 लाख रुपये आंकी गई थी पर संजय इससे संतुष्ट नहीं है। संजय अपनी धर्मा भैंस को 61 लाख रुपये में बेचना चाहता है।


क्या है धर्मा भैंस में खास?

धर्मा भैंस सिर्फ 3 साल की है, पर पहले ब्यांत में ही करीब 15 किलो दूध देती है। ससे संजय की अच्छी कमाई होती है। संजय अपनी भैंस का अच्छे से ध्यान रखता है। धर्मा की खुराक की बात करें, तो संजय हर दिन इसे अच्छी मात्रा में हरा चारा और बढ़िया दाना खिलाता है। इतना ही नहीं, सर्दियों में संजय हर दिन धर्मा को 40 किलो गाजर भी खिलाता है। धर्मा पंजाब और उत्तरप्रदेश में ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स भी जीत चुकी है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी धर्मा बिल्कुल सही है, क्योंकि आसपास के सभी पशु चिकित्सक धर्मा की खूब तारीफ करते हैं। धर्मा को हरियाणा की सबसे बेहतरीन भैंस माना जाता है।

यह भी पढ़ें- चेन्नई में तेज़ रफ्तार से दौड़ रही कार ने शख्स को उड़ाया, मौके पर हुई मौत, देखें वीडियो


Published on:
29 Sept 2023 12:05 pm
Also Read
View All