30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई में तेज़ रफ्तार से दौड़ रही कार ने शख्स को उड़ाया, मौके पर हुई मौत, देखें वीडियो

Chennai Accident: चेन्नई में हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसके सीसीटीवी वीडियो ने सभी को झकझोर दिया। एक तेज़ रफ्तार कार ने एक ज़िंदगी को खत्म कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Sep 2023, 11:11 AM IST

chennai_accident.jpg

Chennai accident

रोड एक्सीडेंट की वजह से हर साल दुनियाभर में कई लोगों की जान जाती हैं। रोड सेफ्टी यूँ तो बेहद ही अहम है, पर कई लोग लापरवाही में रोड सेफ्टी का ध्यान नहीं रखते। लोग खाली सड़कों पर तो तेज़ रफ्तार से कार दौड़ाते हैं ही, भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी ऐसा करने से पीछे नहीं रहते। इस वजह से कई एक्सीडेंट्स होते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में चेन्नई में हुआ। चेन्नई में हाल ही में एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हुआ जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसने भी इस एक्सीडेंट के वीडियो को देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए।


भीड़भाड़ वाली सड़क पर तेज़ रफ्तार से दौड़ रही कार ने एक व्यक्ति को उड़ाया

गुरूवार को चेन्नई से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शहर के किलपॉक इलाके की एक भीड़भाड़ वाली सड़क का है। वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वीडियो कैद हो गया। वीडियो में किलपॉक इलाके की एक भीड़भाड़ वाली सड़क दिखाई गई है जहाँ हर दिन की ही तरह कई व्हीकल्स चलते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सड़क किनारे कई लोग भी चल रहे हैं। तभी अचानक से सड़क किनारे चल रहे एक आदमी को एक तेज़ रफ्तार से आ रही कार जोरदार टक्कर मार देती है। शख्स हवा में उड़ता हुआ एक टैक्सी से टकरा जाता है। कार इतनी तेज़ होती है कि टक्कर के बाद भी नहीं रूकती और उसके बाद उस टैक्सी को भी टक्कर मार देती है और फिर रूकती है।

मौके पर ही हुई आदमी की मौत

जैसा की सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है, कार की टक्कर बहुत ही तेज़ थी। इससे उस आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। इस एक्सीडेंट से आसपास के लोग भी हैरान हो जाते हैं।


ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

तेज़ रफ्तार से कार चलाने वाले ड्राइवर जिसकी वजह से एक आदमी की मौत हो गई, को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर ओवरस्पीडिंग और एक आदमी को मारने के चार्ज लगाए गए हैं और केस दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर का नाम जयकुमार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दो बदमाशों ने किया सिक्योरिटी गार्ड पर हमला, जल्द ही हुआ गलती का एहसास, देखें वीडियो