अजब गजब

अकेलापन दूर करने शख्स ने उठाया ये कदम, हकीकत जान कोई भी पीट लेगा अपना सिर

खास बात यह है कि जब उस शख्स को अंदेशा हुआ कि यह कोई और जानवर है तो उसने बकायदा ब्लॉग लिखकर इस बात की जानकारी अन्य सभी लोगों को भी दी।

2 min read
Oct 17, 2018
अकेलापन दूर करने शख्स ने उठाया ये कदम, हकीकत जान कोई भी पीट लेगा अपना सिर

नई दिल्ली।भारत के पड़ोसी देश चीन में इन दिनों एक स्टोरी वायरल हो रही है। दरअसल, चीनी अखबार शंघाइस्ट के मुताबिक, एक शख्स ने अपना अकेलापन दूर करने के लिए जानवर पालने का फैसला किया। जिसके बाद उसने एक कुत्ते को अडॉप्ट किया, लेकिन बाद में पता चला कि वह कुत्ता नहीं बल्की कोई और जानवर है। यह बात जानने के बाद उसके होश उड़ गए। खास बात यह है कि जब उस शख्स को अंदेशा हुआ कि यह कोई और जानवर है तो उसने बकायदा ब्लॉग लिखकर इस बात की जानकारी अन्य सभी लोगों को भी दी। यह जानकर आप भी हैरान हो गए होंगे कि कोई कैसे इतनी बड़ी गलती कर सकता है, लेकिन सच यही है कि जिसे वह कुत्ता समझकर ले आया था, वह कोई और ही जानवर था।

शख्स ने अपने ब्लॉग में लिखा कि वह सितंबर में अपने दोस्त के घर पर गया था। जहां उसे काले रंग का कुत्ता घर के दरवाजे पर दिखा। जिसके बाद उसे कुत्ते पर दया आ गई और उसने इस कुत्ते को अपने साथ ले जाने का फैसला किया। हालांकि उस वक्त काफी अंधेरा था जिससे कुत्ते को घर लाने के पहले वह इसे ठीक से देख नहीं सका। बाद में नोटिस किया कि उसके शरीर के बाल नहीं बढ़ रहे हैं और वो कुत्तों की तरह भाग भी नहीं रहा है। इसके बाद उन्होंने ब्लॉग लिखा और जानवर की तस्वीरें डालकर पूछा कि ये कौन सा जानवर है। जिसका जवाब उन्हें जल्द ही मिल गया। यूजर्स ने बताया कि ये एक चूहा है जिसको 'बैंबू रेट' बुलाया जाता है। सच्चाई पता चलने के बाद हर कोई हैरान है कि कैसे कोई किसी चूहे को कुत्ता समझकर इतने दिनों तक पाल सकता है।

ये भी पढ़ें

एक बार सोने के बाद महीनों तक नहीं जागती ये लड़की, उठने बाद हमेशा कहती है ये बात
Updated on:
17 Oct 2018 04:44 pm
Published on:
17 Oct 2018 03:14 pm
Also Read
View All