अजब गजब

डॉग को समझा था मरा लेकिन वो कब्र खोदकर वापस आ गया, जानें कैसे हुआ ये सब

मालिक ने डॉग को समझा था मरा मामला सबको हैरान कर रहा है ऐसे आया डॉग घर वापस
2 min read
dog
डॉग को समझा था मरा लेकिन वो कब्र खोदकर वापस आ गया, जानें कैसे हुए ये सब

नई दिल्ली: अमूमन जब कोई जानवर मर जाता है तो उसे जमीन में गड्ढा खोदकर दफना देते हैं। ऐसा ही कुछ रूस ( Russia ) में रहने वाले एक परिवार ने भी किया। परिवार ने कुत्ते को मरा हुआ समझकर जमीन में दफना दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही वो कुत्ता ( dog ) जिंदा हो गया। चौंकिए मत ये सच है। इस मामले को जानकर हर कोई हैरान है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल, रूस के एक गांव Novonikolsk में Dik नाम का एक कुत्ता एक परिवार के साथ रहता था। एक दिन डॉग अपने कंबल में था, लेकिन वो कोई हरकत नहीं कर रहा था। मालिक ने जब उसे हिलाया तब भी वो नहीं उठा और उसकी सांस भी नहीं चल रही थी। ऐसे में मालिक को लगा कि वो मर गया है, वो बेहद दुखी हो गए और रोने लगे। इसके बाद उसकी शोभा यात्रा निकाली गई और उसे दफना दिया गया, लेकिन अचानक फिर Dik वापस लौट आया। माना जा रहा है कि वो बेहोश हो गया था। उसने अपनी कब्र खोदी और बाहर आ गया।

वहीं लोगों ने जब उसे सड़क पर घूमते हुए देखा तो किसी ने उसे शेल्टर होम ( shelter home ) में छोड़ दिया। वहीं शेल्टर होम के कर्मचारियों ने Dik की फोटो सोशल मीडिया ( social media ) पर डाल दी, ताकि कोई उसे अडॉप्ट कर ले। हालांकि, किसी ने उसे अडॉप्ट तो नहीं किया लेकिन उसके मालिक ने उसकी ये फोटो ( photo ) देख ली। वो ये देखकर बेहद खुश हुए। इसके बाद Dik को वापस लेने के लिए दोनों बहनें आई, जो काफी रो रही थी। आखिरकार वो अपने प्यारे डॉग को घर वापस ले गई और शेल्टर होम वालों को दान में लगभग 5 हजार रुपये भी दिए।

Updated on:
19 Apr 2019 12:24 pm
Published on:
19 Apr 2019 10:57 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते