10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Birthday : मुकेश अंबानी ने नीता को बीच सड़क में किया था शादी के लिए प्रपोज

नीता के लिए मुकेश ने बस में भी किया सफर पिता धीरूभाई ने नीता को पहले ही कर रखा था पसंद मुलाकातों के दौरान नीता को मर्सिडीज कार में घुमाते थे मुकेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 19 Apr 2019, 8:47 PM IST

ambani

बड़े औद्योगिक घरानों की शादियां अक्सर खर्च और भव्यता के कारण चर्चा में रहती हैं। बहुत कम शादियां ऐसी होती हैं, जो किसी अन्य विशेष कारण से चर्चा में रही हों। देश के बड़े औद्योगिक घरानों में शुमार अंबानी समूह के मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और बेटी ईशा की शादी पिछले दिनों चर्चा में रही थी। बता दें, मुकेश अंबानी की अपनी शादी साधारण ढंग से हुई। लेकिन इसमें भी खास बात यह थी कि उनका नीता को प्रपोज करने का ढंग बेहद दिलचस्प और अनोखा था।

मुकेश का सादापन…

दरअसल, मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को बड़े अनोखे ढंग से प्रपोज किया था। उन्होंने न तो डायमंड रिंग दी, न फूलों का गुलदस्ता और न ही टैडीबियर। जिस ढंग से उन्होंने नीता को प्रपोज किया, उससे यह अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि वे कितने सादा इंसान हैं।

जीवीएल नरसिम्हा के अलावा सीएम केजरीवाल समेत इन 10 नेताओं पर भी फेंका गया जूता

पिता धीरूभाई ने नीता को पहले ही कर रखा था पसंद

दरअसल मुकेश अंबानी के पिता धीरूबाई अंबानी ने अपने बेटे की शादी के लिए नीता को पहले ही चुन लिया था। गुजरात में एक कार्यक्रम में उन्होंने नीता को भरतनाट्यम करते हुए देखा था। तभी से उन्होंने सोच लिया था कि वे इसी लड़की को अपनी बहू बनाएंगे। कुछ दिनों के बाद ही उन्होंने नीता को अपना ऑफिस देखने के लिए बुलाया। इसी दौरान बातों-बातों ने उन्होंने नीता को अपने बड़े बेटे मुकेश से मिलने की बात कही।

Tik Tok हो गया बैन, लेकिन फिर भी ये लड़की बन गई रातों-रात स्टार, जानें कौन है ये

इस अनोखे ढंग से किया प्रपोज

उसके बाद पिता के माध्यम से मुकेश अंबानी और नीता की मुलाकात हुई। बताते हैं, कुछ मुलाकातों के बाद मुकेश अंबानी ने नीता को अनोखे अंदाज में प्रपोज कर दिया। हुआ यूं कि एक दिन दोनों मुंबई की सड़क पर कार से कहीं जा रहे थे। तभी रेड लाइट पर कार रुकी। इसी दौरान मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज किया- ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ इतने में सिग्नल ग्रीन हो गया, लेकिन मुकेश ने गाड़ी बीच सड़क में ही रोके रखी और कहा- जब तक तुम हां नहीं कहोगी, मैं आगे नहीं बढ़ूंगा। ट्रैफिक जाम होता देखकर नीता ने ‘हां’ बोल दिया। इस तरह बाद में दोनों की शादी की बात पक्की हुई। आखिरकार साल 1985 में मुकेश और नीता दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

एक रोबोट को दिल दे बैठा 29 साल का लड़का, जल्द करने जा रहा है ये काम

नीता के लिए बस में भी किया सफर

जब मुकेश और नीता में मुलाकातें होने लगीं, तो मुकेश अपनी मर्सिडीज कार में उन्हें घुमाते थे। एक दिन नीता ने उन्हें बेस्ट बस की सबसे पहली सीट पर सफर करने को कहा, तो वह मान गए। नीता के प्यार में उन्होंने बस तक का सफर किया। मुकेश अंबानी का नाम आज देश के अमीर लोगों में शुमार है। मुंबई में उनके पास दुनिया का सबसे महंगा घर एंटीलिया है। 27 मंजिला घर की आलीशान इमारत 40,000 स्क्वायर फीट में फैली हुई है। इसमें दुनिया की सारी सुविधाएं मौजूद हैं।