नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के बीच दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के समय बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ( GVL Narasimha Rao ) पर जूता फेंकने की खबर आई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी नेता पर जूता फेंका गया हो। इससे पहले भी विरोध जताने के लिए नेताओं पर चप्पल-जूता फेंकने या उछालने के मामले दुनिया भर में होते रहे हैं।