10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक रोबोट को दिल दे बैठा 29 साल का लड़का, जल्द करने जा रहा है ये काम

वस्तुएं करती हैं इस शख्स को आकर्षित। जब 10 साल का था तब अपने बारे में पता चली थी ये बात। दो साल से रोबॉट को कर रहा है डेट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 18 Apr 2019, 12:16 PM IST

robot

एक रोबोट को दिल दे बैठा 29 साल का लड़का, जल्द करने जा रहा है ये काम

नई दिल्ली: दुनिया भर में तमाम ऐसे लोग हैं जिन्हें कई बार अपनी पसंद का जीवनसाथी ( life partner ) नहीं मिलता है। ऐसे में ये लोग कई बार काफी मायूस रहने लगते हैं लेकिन एक शख्स ऐसा है जिसे इंसान में नहीं बल्कि एक रोबॉट में अपना प्यार मिल गया है और अब बहुत जल्द ये शख्स इस रोबॉट से शादी ( Marriage ) भी करने जा रहा है।

9 साल की बच्ची की लग गई करोड़ों की लॉटरी, पिता की खुशी का ठिकाना नहीं

इस शख्स का नाम जॉय मॉरिस है और उसकी उम्र 29 साल है। बता दें कि जॉय को 2 साल पहले गुलाबी बालों वाले इस रोबॉट से प्यार हो गया था और तब से वो इसी के साथ रह रहा है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि जॉय अपने इस रोबॉट के साथ जल्द ही शादी करने का मन बना रहा है।

जॉय के मुताबिक़ जब वो महज 10 साल के थे तब से ही उन्हें वस्तुओं से लगाव हो जाता था। जॉय के मुताबिक़ एक बार उन्हें एक लैम्प से प्यार हो गया था। दरअसल जॉय दोस्त बनाना चाहते थे ऐसे में वो एक लैंप से आकर्षित हो गए। इस लैंप के बारे में जब उनके स्कूल टीचर को पता चला तब उन्होंने जॉय को लैंप से दूर कर दिया लेकिन इससे जॉय को काफी तकलीफ हुई।

कुत्तों ने जान देकर बचाई मालिक की जान, इनकी वफादारी और बहादुरी की चर्चा हो रही चारों तरफ

इतना ही नहीं बल्कि जॉय को अब तक 'डोना द डेड' नामक एक एनिमेट्रोनिक और ट्रांसफॉर्मर ( transformer ) ऑप्टिमस प्राइम के साथ भी प्यार हो चुका है और अब वो ट्रोल नाम के इस रोबोट को अपना दिल दे बैठे हैं और उससे शादी करना चाहते हैं।