अजब गजब

चिता पर लिटाते ही लाश में हुई हरकत, फिर हुई दिल दहला देने वाली ये घटना

जैसे ही शव को चिता पर लिटाया जाने लगा, एक व्यक्ति ने शव में हरकत महसूस की। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ देर उसके हाथ हिले और फिर वह उठकर बैठ गईं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 6:03 PM IST
omg
चिता पर लिटाते ही लाश में हुई हरकत, फिर हुई दिल दहला देने वाली ये घटना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां चिता पर लिटाते ही एक महिला की लाश उठ खड़ी हुई। ये नजारा लोगों के लिए किसी खौफनाक घटना और चमत्कार से कम नहीं था। कई लोग तो मौके से भाग खड़े हुए। परिवारवालों ने उसे संभाला, लेकिन कुछ ही देर में उसकी बची हुई सांसें भी थम गईं।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुइर् थी महिला


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले में रहने वाली 55 साल की शिवानी विश्वास को शुगर की बीमारी थी। उन्हें महानगर के आरजी कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी हालत सीरियस है। चार दिन तक लगातार इलाज चला और पांचवें दिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यही नहीं अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल ने मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिया, जिसमें साफ लिखा था कि सुबह 7.15 बजे शिवानी की मौत हो गई।

चिता पर लिटाते ही उठ खड़ी हुइर् लाश


परिजन शव को घर ले गए। अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। शव को अंतिम संस्कार के लिए रामकृष्ण श्मशान घाट पर ले जाया गया। लेकिन, जैसे ही शव को चिता पर लिटाया जाने लगा, एक व्यक्ति ने शव में हरकत महसूस की। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ देर उसके हाथ हिले और फिर वह उठकर बैठ गईं।

परिजनों में खुशी, लोगों के लिए खौफनाक घटना

शिवानी का उठकर बैठना परिजनों के लिए तो खुशी की बात थी, लेकिन श्मशान घाट में मौजूद अन्य लोेगों के लिए किसी खौफनाक घटना से कम नहीं था।

डाॅक्टरों ने दोबारा मृत घोषित किया

परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी हॉस्पिटल में दी और शिवानी को तुरंत हॉस्पिटल ले गए। हालांकि, यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शिवानी का अंतिम संस्कार करने दोबार श्मशान घाट ले गए।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते