10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बात को लेकर दुल्हन ने शादी के दिन मंगेतर से कर लिया ब्रेकअप, फिर दोस्तों संग किया ये काम

गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच बेे्रकअप के किस्से तो कई सुने होंगे, लेकिन मंगेतर से ब्रेकअप का ऐसा मामला शायद ही सुना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 5:04 PM IST

omg

इस बात को लेकर दुल्हन ने शादी के दिन मंगेतर से कर लिया ब्रेकअप, फिर दोस्तों संग किया ये काम

नई दिल्ली: गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच बेे्रकअप के किस्से तो कई सुने होंगे, लेकिन मंगेतर से ब्रेकअप का ऐसा मामला शायद ही सुना होगा। शादी के दिन दुल्हन ने जिस बात पर मंगेतर से ब्रेकअप किया, उसे जानकर हर कोई हैरान है।

शादी वाले दिन मंगेतर से किया ब्रेकअप


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैरियट बटलर नाम की महिला इंग्लैंड के डोरसेट में रहती हैं। हैरियट के दो बच्चों की मां हैं। वह अपनी दूसरी शादी केविन रोजर्स से कर रही थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी। सब तैयारियां हो चुकी थीं। शादी वाले दिन अचानक हैरियट बटलर ने फैसला लिया कि वह ये शादी नहीं कर सकती।

मंगेतर ने होटल का बिल पेमेंट नहीं किया

दरअसल, हैरियट ने ये फैसला इसलिए लिया, क्योंकि उनके मंगेतर ने होटल का बिल नहीं दिया था। दुल्हन की ड्रेस में ही हैरियट ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ पैसों की नहीं है, बल्कि यह मेरे चेहरे पर एक तमाचे की तरह था कि उसने होटल के बिल के बारे में मुझसे कोई बात ही नहीं की।

उसी होटल में दुल्हन की ड्रेस में किया एन्जाॅय


इसके बाद हैरियट ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए दोस्तों के साथ उसी होटल और दुल्हन की ड्रेस में ही पार्टी की। बताया जाता है कि हैरियट ने अपनी शादी के लिए 81 हजार रुपए की ड्रेस खरीदी थी। हैरियट ने कहा कि उनके सभी दोस्त वहां थे, इसलिए उन्होंने वहीं पर एन्जॉय करने का मन बना लिया।

क्या है लोगों की प्रतिकि्रया

बता दें, एेसा कम ही देखा जाता है कि शादी के दिन दुल्हन इतना बड़ा फैसला लेते हुए शादी से ही इनकार कर दे। हालांकि, इस मामले में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने सही किया, क्योंकि लड़के को ही होटल का पेमेंट करना चाहिए था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि महिला को इतनी जल्दी इतना बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए था।