होशंगाबाद। आशिकी में इंसान जो भी करे कम है। एक नाबालिग आशिक अपनी गर्ल फ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए क्राइम की दुनिया में उतर गया। प्यार में दीवाना यह किशोर उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उससे पहले एेसा घटा कि उसे ससुराल से पहले जेल जाना पड़ा। फिर भी उसकी आशिकी का भूत नहीं उतरा। मामला होशंगाबाद के बाबई थाने का है।
हम उम्र दोस्त से हुआ प्यार
नाबालिग आशिक राज और उसकी नाबालिग माशूका किरण (बदला हुआ नाम) एक दूसरे से प्रेम करते हैं। पहले दोस्ती हुई फिर दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद अब वे शादी करना चाहते थे। लेकिन उससे पहले उनका सपना पैसा कमाना था। किरण के शौक भी रईसी थे, जितना पैसा राज कमाता नहीं था। उसे नौकरी से जो भी मिलता वह किरण पर लुटा देता था, लेकिन उसकी डिमांड बढऩे लगी थी। साथ ही यह दबाव भी कि उसे शादी के बाद अच्छा मकान और सभी सुख सुवधिाएं चाहिए। फिर उसके प्यार में वह गुनाह के दलदल में उतर गया।