अजब गजब

इस गांव की पहाड़ी में मिला हीरे का टुकड़ा, पता चलने पर पहाड़ की खुदाई में जुटी भीड़

-नागालैंड के मोन जिले के वानचिंग गांव में जंगल से लौटे रहे लोगों को हीरा मिलने खबर सोशल मीडिया पर वायरल।-भूवैज्ञानिकों की एक टीम नियुक्त की गई है, जो 30 नवंबर या 1 दिसंबर को उस जगह पर निरिक्षण करेगी।-यह घटना भारत के पूर्वोतर राज्य नागालैंड की है। यहां के एक गांव में हीरा मिलने के बाद वहां लोगों में पहाड़ की खुदाई करने की होड़ सी मच गई।
2 min read
Nov 28, 2020
hira.jpg

दुनिया की कीमती चीजों में से एक हीरा पाने की हर किसी की इच्छा होती है। लेकिन हीरा बिना मेहनत किए किसी को मिल जाए तो सोचो क्या हो। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसके बाद लोगों का पहाड़ पर तांता लग गया। यह घटना भारत के पूर्वोतर राज्य नागालैंड की है। यहां के एक गांव में हीरा मिलने के बाद वहां लोगों में पहाड़ की खुदाई करने की होड़ सी मच गई। लोग गांव की पहाड़ी पर जमा होकर खुदाई में जुट गई है।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
खुदाई में जुटे लोगों की भीड़ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया और जांच के आदेश दे दिए। दरअसल,नागालैंड के मोन जिले के वानचिंग गांव में जंगल से लौट रहे लोगों को क्रिस्टल के कुछ टुकड़े मिले हैं, जिन्हें हीरा बताया जा रहा है। लोगों का दावा है कि वो हीरा है। जैसे ही ये खबर गांव में फैली, लोग खुदाई करने पहाड़ी पर पहुंच गए। सोशल मीडिया में गांव में कथित तौर पर हीरे मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और लोग भारी संख्या में उस पहाड़ी पर खुदाई कर हीरे की तलाश में जुट गए हैं।

भूवैज्ञानिकों ने बताया अफवाह
सोशल मीडिया पर पहाड़ की खुदाई करते गांव वालों की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद भूविज्ञान और खनन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। भूवैज्ञानिकों की एक टीम नियुक्त की गई है, जो 30 नवंबर या 1 दिसंबर को उस जगह पर निरिक्षण करेगी, जहां हीरा मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं मोन के डिप्टी कमिश्नर थवसेलनन ने कहा कि इस बात को लेकर संदेह है कि वो हीरा है, क्योंकि वो चमकीले पत्थर सतह के ऊपर मिले है। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने एक दूसरे को बताया कि वो हीरा है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं भूवैज्ञानिकों का मानना है कि जो पत्थर पहाड़ी पर मिले हैं, वो हीरा नहीं होगा, क्योंकि इस इलाके में हीरे की मौजूदगी की संभावना नहीं है। हलांकि निरीक्षण के लिए 4 लोगों की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर इसकी जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Published on:
28 Nov 2020 02:01 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते