अजब गजब

अजब-गजब: इस गांव की जमीन उगल रही हीरे-मोती, खुदाई में जुटा पूरा गांव

पहले तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बोरिया, फिर दमोह के बिसनाखेड़ी और अब बालाकोट की जमीन से काले मोती निकल रहे हैं। वहीं जैसे ही यह खबर ग्रामीणों तक पहुंची तो वह गैंती, सब्बल लेकर पहाड़ी पर इन काले मोतियों की तलाश में जुट गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Aug 31, 2023
diamonds_and_pearls_are_coming_out_during_excavation_from_land_of_balakot_in_damoh.png

मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर बालाकोट गांव के पास स्थित खिरका के पास की जमीन से हीरे-मोती निकलने के बाद लोग भी हैरान हैं। यह दमोह की तीसरी घटना है। पहले तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बोरिया, फिर दमोह के बिसनाखेड़ी और अब बालाकोट की जमीन से काले मोती निकल रहे हैं। वहीं जैसे ही यह खबर ग्रामीणों तक पहुंची तो वह गैंती, सब्बल लेकर पहाड़ी पर इन काले मोतियों की तलाश में जुट गए हैं।

बता दें कि ग्रामीणों ने यहां खुदाई शुरू कर दी। एक दो दिन की खुदाई के दौरान यहां ग्रामीणों को काले मोती मिले हैं। यह खबर पूरे गांव में फैल गईं। जिसके बाद सुबह 7 बजे सभी ग्रामीण औजार लेकर काले मोतियों की तलाश में जुट गए। अब ग्रामीण रोजाना ही पहाड़ी पर अलग-अलग जगह खुदाई कर रहे हैं। उनकी मानें तो एक महीने से ऊंचे टीले पर खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान एक किलो से ज्यादा अधिक काले मोती मिलने का दावा किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ग्रामीणों ने इन काले मोतीे को बाजार में बेचा तो व्यापारियों ने उन्हें काफी ऊंचे दाम में खरीदा। हर एक काले-सफेद मोती के वजन और उसके आकार के बाद उसकी कीमत तय की गई। जिन मोती के साइज बड़े थे उन्हें 10 से 15 हजार रुपये में लिया गया। जिनके साइज में 19-20 का फर्क लगा तो वह 5 से 7 हजार रुपये तक बिके। अब पूरा गांव ही पहाड़ी इलाके में खुदाई कर रहा है। ऐसा लगता है कि ये पुरातात्विक मनके या गुरिया हो सकते हैं।

यह भी पढ़े - OMG: दुनिया में पहली बार महिला के दिमाग में मिला जिंदा कीड़ा, डॉक्टर भी हुए हैरान

Published on:
31 Aug 2023 04:04 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते