ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के दिमाम के अंदर जिंदा कीड़ा पाया गया है। इस तरह का कीड़ा आम तौर पर अजगर और दूसरे सांपों में पाया जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक इंसान के दिमाग में इस तरह का पैरासाइट (परजीवी) दुनिया में पहली बार मिला है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स की 64 साल की महिला कई दिन से पेट दर्द, दस्त, लगातार सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने की समस्या से जूझ रही थी। उसे जनवरी 2021 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।