अजब गजब

पीठ में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी महिला, चेकअप किया तो हैरान रह गए डाॅक्टर्स

चीन के एक अस्पताल में डॉक्टर्स तब हैरान रह गए जब एक महिला उनके पास पीठ में दर्द और बुखार की शिकायत लेकर पहुंची। डॉक्टर्स ने जब महिला का चेकअप किया तो उनके होश उड़ गए।  

2 min read
Jul 30, 2018
पीठ में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी महिला, चेकअप किया तो हैरान रह गए डाॅक्टर्स

नई दिल्ली: बदलती लाइफस्टाइल आैर खराब खानपान ने इंसान को समय से पहले ही कमजोर बना दिया है। छोटे बच्चे से लेकर जवान आदमी तक को उन बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, जो कभी बुढ़ापे में होती थीं। वहीं, कुछ तो एेसे केस सामने आते हैं जिनपर यकीन करना ही मुश्किल होता है। कुछ एेसा ही एक केस चीन के झियांग्सु प्रांत में सामने आया है। यहां एक अस्पताल में डॉक्टर्स तब हैरान रह गए जब एक महिला उनके पास पीठ में दर्द और बुखार की शिकायत लेकर पहुंची। डॉक्टर्स ने जब महिला का चेकअप किया तो उनके होश उड़ गए।

महिला की किडनी से निकली 3000 पथरी

ये भी पढ़ें

सोंब्रा ने मोल ली है हजारों संग दुश्मनी, इस बेजुबान को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने वाले को दिया जाएगा 50 लाख का इनाम

दरअसल, चीन के झियांग्सु प्रांत के अस्पताल में 56 वर्षीय एक महिला पीठ दर्द और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल के डॉक्टर ने चेकअप के दौरान पाया कि महिला की दाहिनी किडनी पथरी से भरी हुई है। यह देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

आॅपरेशन कर डाॅक्टर्स ने किडनी से निकाली पथरी

चेकअप में पथरी की बात सामने आने के बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स को यकीन नहीं हो रहा था कि इतनी सारी पथरियां महिला की किडनी में मौजूद थीं। बहरहाल सभी पथरियों को किडनी से बाहर निकाल लिया गया।

पथरियां गिनने में लगा एक घंटे का समय

बता दें, महिला के किडनी से पथरी निकलने के बाद अस्पताल के एक स्टाफ को उसे गिनने के लिए लगाया गया। शख्स को महिला की पथरी गिनने में करीब एक घंटा लग गया। उसने बताया कि पथरियों की संख्या 2980 है। जानकारी के मुताबिक, शरीर में से सबसे अधिक पथरी निकलने का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के धनराज वाडिले के नाम है। उनके शरीर से 1,72,155 पथरी निकाली गई थीं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

ये भी पढ़ें

श्मशान घाट पर स्थित नीम के पेड़ से घंटों से उठ रही आग की ऊंची लपटे, लोग मान रहे चमत्कार
Published on:
30 Jul 2018 11:51 am
Also Read
View All