सोंब्रा की वजह से तस्करों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से तस्करों ने उसके ऊपर कुल 50 लाख रुपये का इनाम रखा है। जी हां, तस्करों ने इस बात की घोषणा की है कि सोंब्रा को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने वाले व्यक्ति को 50 लाख रुपये की मोटी रकम पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।