अजब गजब

गर्भवती महिला के पेट को देख अचानक भौंकने लगा कुत्ता, कुछ ही देर में हुआ एेसा कि…

इंग्लैंड के डोनकैस्टर की रहने वाली 21 साल की अलहाना प्रेग्नेंट थीं। एक दिन अचानक पालतू कुत्ता अलहाना के पेट के पास आया और भौंकते हुए रोना शुरू कर दिया।
2 min read
• •
Aug 16, 2018
omg
गर्भवती महिला के पेट को देख अचानक भौंकने लगा कुत्ता, कुछ ही देर में हुआ एेसा कि...

नई दिल्ली: कुत्ते जितने वफादार होते हैं, उतने ही समझदार भी। कुत्तों में अनहोनी को भांपने की अनोखी शक्ति भी होती है। ताजा मामला इंग्लैंड के डोनकैस्टर का है, जहां एक प्रेग्नेंट महिला के पेट के पास आकर अचानक उसका पालतू कुत्ता रोने और भौंकने लगा। इसके बाद जो हुआ उसे वह महिला कभी भूल नहीं सकती।

क्या है पूरा मामला?

जी हां, इंग्लैंड के डोनकैस्टर की रहने वाली 21 साल की अलहाना प्रेग्नेंट थीं। एक दिन अचानक पालतू कुत्ता अलहाना के पेट के पास आया और भौंकते हुए रोना शुरू कर दिया। वह समझ नहीं पा रही थीं कि अखिर मामला क्या है, क्योंकिे इससे पहले उनके पालतू कुत्ते ने ऐसा व्यवहार कभी नहीं किया था।

जांच में सामने आइर् ये गंभीर बीमारी


इसके कुछ देर बार ही अलहाना के शरीर में दर्द होने लगा। वह डॉक्टर के पास पहुंची और जांच करवाई। इसके बाद उन्हें पता चला कि वह एक गंभीर इंफेक्शन का शिकार हो गई हैं, जिसका तुरंत इलाज करवाना पड़ेगा। अलहाना को तुरंत अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि अलहाना को इंफेक्शन हो गया है। उनके शरीर में एंटीबायोटिक प्रतिरोधी वायरस मौजूद है और अगर वह समय पर अस्पताल नहीं आती तो उसकी जान भी जा सकती थी।

'जिंदगीभर नहीं चुका सकती एहसान'

अलहाना ने बताया कि वह अपने बेड पर बैठी थीं, अचानक मेरा पालतू कुत्ता केओला आया और वह मुझे घूरने लगा। अचानक वह मेरे पेट को देखते हुए भौंकने लगा। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कहना चाहता है। इसके बाद ही मेरे शरीर में दर्द हुआ और मैं अस्पताल गई। यहां डॉक्टर्स ने कहा किे अगर मैं समझ पर न आती तो मेरी जान भी जा सकती थी। मैं केओला का शुक्रिया अदा करती हूं कि उसने मेरी जान बचाई। मैं उसका ये एहसान जिंदगीभर नहीं चुका सकती। बता दें, अलहाना को शुरू में आईसीयू में रखा गया था, इसके बाद उन्हें जर्नल वॉर्ड में शिफ्ट करके इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक, अब अलहाना और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

Published on:
16 Aug 2018 05:34 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते