7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगीचे में महिला को दिखी एेसी चीज कि उड़ गए होश, बोली- पहले कभी नहीं देखा एेसा

कभी—कभी हमारे साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा जिसके बारे में अपने पहले कभी नहीं सोचा होता है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 16, 2018

omg

बगीचे में महिला को दिखी एेसी चीज कि उड़ गए होश, बोली- पहले कभी नहीं देखा एेसा

नई दिल्ली: कभी—कभी हमारे साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा जिसके बारे में अपने पहले कभी नहीं सोचा होता है। ऐसी घटनाएं हमें हैरान कर देती हैं। कुछ ऐसा ही लंदन के अलवर्स्टन में हुआ। यहां रहने वाले विलकिंसन अपने बगीचे से सब्जियां तोड़ रहे थे। जब उन्होंने गाजर निकालनी चाही तो वह शॉक्ड रह गए। दरअसल, गाजर दिखने में बिल्कुल किसी बच्चे की हथेली सी लग रही थी।

महिला बोली- एक पल के लिए लगा कहीं मौत न हो जाए


63 साल की विलकिंसन ने बताया कि उन्होंने अपने बगीचे में कई सब्जियां लगा रखी हैं। बुधवार को जब उन्होंने गाजर को जमीन से खींचा तो हैरान रह गए। गाजर दिखने में बिल्कुल किसी बच्चे की हथेली सी लग रही थी। विलकिंसन ने बताया, ''गाजर निकालकर मुझे लगा कि कहीं इससे मेरी मौत न हो जाए। यह बिलकुल बच्चे के हाथ जैसा था। मुझे दोबारा सामान्य होने में कुछ मिनट का समय लगा।'

'आज तक नहीं देखी एेसी गाजर'


विलकिंसन का कहना है कि उन्होंने इससे पहले आज तक ऐसी गाजर नहीं देखी। उन्हें नहीं पता कि गाजर का यह आकार कैसे बना। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ यही गाजर अनोखे आकार का नहीं है। विलकिंसन का कहना है कि एक और गाजर जमीन से निकाली है, जिसका आकार दो पैर वाला था।

बगीचे में मिला था इंसान के पैर के आकार का आलू


बता दें, इससे पहले दक्षिण ब्राजीलियन राज्य के एक शहर में महिला को उसके बगीचे में इंसान के पैर के आकार का आलू मिला था। यह आलू आठ किलोग्राम का था। महिला ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद ये वायरल हो गई थी। महिला का कहना था कि वह इसे प्रदर्शनी के लिए रखेगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।