अजब गजब

एक बिल्ली की वजह से फुटबॉल टीम पर लगा इतना जुर्माना, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जर्मनी के म्यूनिख में 'बेसिकतास' और 'बायर्न' टीम के बीच फुटबॉल मैच को एक बिल्ली के कारण कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया।
2 min read
Jun 10, 2018
weird news
एक बिल्ली की वजह से फुटबॉल टीम पर लगा इतना जुर्माना, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: क्रिेकेट, फुटबॉल या किसी भी तरह के मैच में अब तक आपने प्लेयर की गलती या उसके बुरे व्यवहार पर जुर्माना लगते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसा वाक्या बता रहे हैं जहां एक बिल्ली की वजह से टीम पर इतना जुर्माना लगा कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे।

क्या है पूरा मामला ?

जर्मनी के म्यूनिख में 'बेसिकतास' और 'बायर्न' टीम के बीच फुटबॉल मैच को एक बिल्ली के कारण कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया। इस वजह से यूरोपीय फुटबॉल एसोसिएशन ने तुर्की के क्लब बेसिकतास पर 27 लाख रुपए का फाइन लगा दिया।

बिल्ली पर बोलतें फेंकने लगे दर्शक

दरअसल, एक फुटबॉल मैच के दौरान यह बिल्ली खेल के मैदान में घुस आई। इस वजह से खेल को बीच में ही रोकना पड़ गया। काफी देर तक बिल्ली ने प्रबंधक टीम के लोगों को अपने पीछे दौड़ाया। इस दौरान दर्शकों ने भी बिल्ली के ऊपर बोतल और अन्य चीजें फेंकना शुरू कर दिया। काफी देर बाद बिल्ली को मैदान से भगाया जा सका।

दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए दी चेतावनी

खेल में आई इस रुकावट की वजह से मेजबानी संभाल रहे फुटबॉल क्लब पर 27 लाख रुपए का फाइन लगा दिया गया। यही नहीं भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए संघ ने क्लब को चेतावनी भी दी है।

खिलाड़ियों को पहुंच सकता है नुकसान

संघ का मानना है कि यह खिलाड़ियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें कि ऐसी घटनाओं के दौरान लोग सामान उठाकर फील्ड में फेंकने लगते हैं। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी को चोट पहुंच सकती है। बता दें, एेसे मामले कम ही सुनने को मिलते हैं जब किसी जानवर की वजह से टीम पर जुर्माना लगा हो। लेकिन ये बात तो तय है एेसा होने से अगली बात इतना सख्त प्रबंध किया जाएगा कि एेसी घटना दोबारा न हो।

Published on:
10 Jun 2018 12:15 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते