अजब गजब

महिलाओं के मर्डर के बाद ये जल्लाद करता था उनके साथ घिनौना काम, पूरा सच जानकर उड़ जाएंगे होश

गैरी साल 2001 में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। उस वक्त उसने 4 महिलाओं की हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने सभी 48 महिलाओं की हत्या का ज़ुर्म कबूल कर लिया था।

2 min read
Sep 15, 2018
महिलाओं के मर्डर के बाद ये जल्लाद करता था ये घिनौना काम, पूरा सच जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। दुनियाभर में 17 दिसंबर को वेश्याओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के खात्मे के लिए मनाया जाता है। दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे वेश्याओं के खिलाफ होने वाली हिंसा सबके लिए चिंता का विषय है। इसी कड़ी में वेश्याओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को खत्म करने के लिए इस दिन की शुरुआत हुई थी, जिसके पीछे एक बेहद ही डरावनी और खतरनाक कहानी है।

दरअसल गैरी लियोन रिज नाम का एक जल्लाद ऐसी महिलाओं के साथ न सिर्फ मामूली हिंसा करता था बल्कि उनकी बेरहमी से हत्या भी कर देता था। गैरी लियोन रिज द्वारा लगातार वेश्याओं की हत्याओं को देखते हुए ही इस दिन की शुरुआत हुई थी। अपनी काली करतूतों की वजह से गैरी को ग्रीन रिवर किलर का नाम दे दिया गया था। बताया जाता है कि गैरी ने दरिंदगी की सभी हदों को पार करते हुए 10 साल के भीतर 48 से भी ज़्यादा महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इन सभी महिलाओं में गैरी ने ज़्यादातर वेश्याओं को निशाना बनाया था। बता दें शुरुआत में गैरी महिलाओं की हत्या करके उनकी लाश ग्रीन रीवर के पास ठिकाने लगा देता था।

serial killer murdered more than 48 women" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/15/baqwaq_3414761-m.jpg">

बताया जाता है कि, गैरी इन महिलाओं के साथ पहले तो शारीरिक संबंध बनाता था और फिर उनकी गला दबाकर हत्या कर देता था। इसके अलावा कई मामलों में उसने महिलाओं को बेरहमी से भी मार डाला था। इतना ही नहीं हत्या के बाद गैरी और भी पागल हो जाता था और वो महिलाओं की लाश के साथ भी संबंध बनाता था। हालांकि गैरी साल 2001 में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। उस वक्त उसने 4 महिलाओं की हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने सभी 48 महिलाओं की हत्या का ज़ुर्म कबूल कर लिया था।

ये भी पढ़ें

पत्नी के बीमा पर थी पति की नजर इसीलिए की थी उसकी हत्या, 45 साल बाद हुआ कुछ ऐसा…
Published on:
15 Sept 2018 12:26 pm
Also Read
View All