25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर बार नशे में धुत महिला डॉगी को कर लेती थी किडनैप, फिर करती थी ऐसी हरकत …

टोनी रोबिनसन नाम की ये महिला जब सुबह सोकर उठी तो उसने पाया की, नशे में धुत वो रात में अपने साथ एक डॉगी को घर ले आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 13 Sep 2018, 11:59 AM IST

woman got drunk and accidentally kidnapped a dog

हर बार नशे में धुत महिला डॉगी को कर लेती थी किडनैप, फिर करती थी ऐसी हरकत ...

नई दिल्ली। नशे में इंसान क्या नहीं कर जाता? नशे में धुत लोग कितने घिनौने काम कर जाते हैं इस बात से भी आप वाकिफ होंगे। आए दिन हमें ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं कि, नशे में किसी ने अपने दोस्त का ही कत्ल कर दिया, नशा हर वो बुरा काम कराता है जिसे सुन हर कोई सिहर जाता है। आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे जान आपको हैरानी ज़रूर होगी साथ ही साथ आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। कई बार ऐसे किस्से सुनाई देते हैं कि नशे में फलाना आदमी अपने घर का रास्ता ही भूल गया, लेकिन यहां नशे में धुत महिला ने कुछ ऐसा किया जो आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। इस रोचक किस्से में एक महिला अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट पर जाती है, रात भर मस्ती करने के बाद जब वो अपने घर आती है तो अपने घर में एक अनचाहे मेहमान को देखती है। इस महिला का कहना है कि, उसे खुद पता नहीं चलता कि वो नशे में क्या-क्या कर जाती है।

टोनी रोबिनसन नाम की ये महिला जब सुबह सोकर उठी तो उसने पाया की नशे में धुत वो रात में अपने साथ एक डॉगी को घर ले आई है। हैरानी की बात है कि वो डॉगी उसके पड़ोसी या किसी जान पहचान वाले का नहीं था वो उसके लिए एकदम अजनबी था। टोनी बहुत ही दर गई लेकिन जब उसने गौर किया तो उसे पता चला कि, ये उसने पहली बार नहीं किया है इससे पहले भी तो तीन डॉगी को किडनैप कर अपने घर लेकर आ चुकी है। इसके बाद टोनी ने अपनी गलती सुधारने की सोची और बिना देर किए डॉगी का असली घर ढूंढकर उसे उसके मालिक को वापस कर दिया। टोनी ने अपनी इस हरकत को अपने स्नैपचैट अकाउंट से पोस्ट कर लोगों को यह बात बताई जिसके बाद उसका यह पोस्ट वायरल हो गया। टोनी ने अपनी पोस्ट में डॉगी का नाम वॉयलट बताया। हैरानी की बात तो यह है कि, टोनी से ये गलती पहली बार नहीं हुई है ऐसा वो तीसरी बार कर रही थी जब उसने किसी डॉगी को किडनैप किया था।