25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / बहन की मदद से, लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार, फिर भी मन नहीं भरा तो किया ये ड्रामा…

बहन की मदद से, लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार, फिर भी मन नहीं भरा तो किया ये ड्रामा…

एक युवक ने उसका पीछा किया और दोस्ती नहीं करने पर जान देने की बात कही। इतना ही नहीं उसपर शादी का दबाव बनाकर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 12 Sep 2018, 4:12 PM IST

rape and fraud with 19 years old girl

बहन की मदद से, लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार, फिर भी मन नहीं भरा तो किया ये ड्रामा...

नई दिल्ली। "मैं तुमसे शादी नहीं करना चाहता था", लेकिन दुष्कर्म का केस दर्ज ना हो इसलिए उसने व उसके घरवालों ने महिला थाना में माफी मांगने का ड्रामा किया था। "तुझसे शादी सिर्फ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई व पुलिस से बचने के लिए की थी।" ऐसा कहना था इस शख्स का जिसने एक लड़की की पूरी ज़िन्दगी बर्बाद कर के रख दी। मामला कॉलेज आते-जाते समय शुरू हुआ और एफआईआर पर खत्म। एक युवक ने उसका पीछा किया और दोस्ती नहीं करने पर जान देने की बात कही। इतना ही नहीं उसपर शादी का दबाव बनाकर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। इसपर लड़की ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो उसने उसके साथ शादी करने का नाटक किया। युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में ऐसे फंसा लिया था लेकिन उसने जितने वादे किये थे सब फरेब से ज्यादा कुछ नहीं था।

fraud with 19 years old girl" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/12/fea_1_3400998-m.jpg">

शादी का झांसा देकर फिर घर बुलाया और किया रेप...

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की उम्र 19 साल है। लड़की से शादी करने के बाद उसे खून प्रताड़ित किया गया यहां तक की आरोपी की बहन भी अपने भाई के साथ मिलकर उसपर ज़ुल्म करती रही। धोखा खाई ये लड़की जब एकदम टूट गई तो उसने कानून का सहारा लेने की सोची और पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। बता दें कि, सजा से बचने के लिए आरोपी की बहन ने उसे घर बुलाया और उसे मनाकर कहने लगी कि उसकी शादी अपने भाई से करा देगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ वो फिर इन दोनों के झांसे में आ गई और ज़ुल्म का शिकार होगी। लड़की का आरोप है कि, उसके साथ फिर रेप किया गया और बहुत मारा भी गया। जितनी बार लड़की उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराती उतनी बार वो उसे शादी करने का झांसा देता। इसके बाद पुलिस ने उसपर दबाव डाला तो उसने मंदिर में पीड़िता से शादी कर ली लेकिन अब वो लड़की से दहेज़ की मांग करने लगा। और साथ ही साथ यह भी खुलासा किया कि, वो उससे शादी नहीं करना चाहता था उसने सिर्फ सजा से बचने के लिए ये ड्रामा किया था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।